BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सीएम के आगमन से पूर्व तैयारी में जुटा जिला प्रशासन

सीएम के आगमन से पूर्व तैयारी में जुटा जिला प्रशासन

 

वृन्दावन(जहीर आलम)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 31 अगस्त को तीर्थ नगरी वृंदावन आ रहे हैं। शनिवार को सीएम के आगमन से पूर्व  प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी अक्षय पात्र में कार्यक्रम स्थल पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र एवं बृज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। 

इस बीच प्रमुख सचिव ने अक्षय पात्र स्थित कार्यक्रम स्थल पर लगभग 1 घंटे रुककर अधिकारियों के संग मंत्रणा की। प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने अधिकारियों संघ विचार विमर्श कर दिशा निर्देश दिये। तत्पश्चात प्रमुख सचिव का काफिला अक्षय पात्र से  नगला रामताल के समीप बने नवनिर्मित महिला आश्रय सदन कृष्णा कुटीर पहुंचा। सीएम योगी तीर्थ नगरी वृंदावन में करोड़ों रुपए की विकास कार्य की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही सीएम योगी नगला रामताल के समीप नव निर्मित महिला आश्रय सदन का उद्घाटन भी कर सकते हैं. ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा सीएम योगी के वृंदावन कार्यक्रम की पहले ही पुष्टि कर चुके है। ऊर्जा मंत्री के अनुसार सीएम विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बृज से प्रेम किसी से छिपा नही है । यहाँ के मठ मंदिरों के प्रति उनकी गहरी आस्था है। माना जा रहा है इस बार सीएम योगी ब्रजवासियों को खास तोहफा दे सकते हैं। इस अवसर पर ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र, विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट बसंत कुमार अग्रवाल, एसपी सिटी श्रवण कुमार, सीओ सदर सिंह,  रामपाल सिंह भाटी, सहित अन्य कर्मचारी व अक्षय पात्र के लोग मौजूद रहे

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More