देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(पवन शर्मा)। पीडब्ल्यूडी प्रकरण की सुनवाई में अब सपाईयों को भी अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा। शनिवार को सपा कार्यकर्ता और पीलब्ल्यूडी अधिकारियों व कर्मचारियों के लिखित बयान दर्ज किये जाएंगे। सपा आलाकमान तक स्थानीय सपाईयों की शिकायत पहुंचने के बाद एमएलसी संजय लाठर ने इस मामले में व्यक्तिगत रूप से डीएम मथुरा को मामले में सपा कार्यकर्ताओं का पक्ष सुने जाने के लिए खिला था। इसके बाद डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने एडीएम कानून व्यवस्था रमेशचंद्र को जांच सौँप दी है। गुरुवार को इस मामले में दोनों पक्षों को सुना जाना था लेकिन पीडब्ल्यूडी एक्सईएन प्रांतीय खण्ड सुदर्शनकांत वर्मा के लखनऊ चले जाने के कारण अब इस मामले में शनिवार को दोनों पक्षों को अपनी बात रखने का मौका दिया जाएगा।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा लोकार्पित की गर्इं शिलापट्टिकाआें पर काला पेंट किये जाने से भड़के सपाईयों और पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इसी मामले में 11 नामजीद और करीब 25 अज्ञात सपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गयी थी। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
वहीं यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष व संजय लाठर के प्रतिनिधि उपेंद्र उर्फ सौरभ चौधरी ने भी एडीएम से मुलाकात कर पीडब्लूडी के काले कारनामों की फेहरिस्त से भरा शिकायती पत्र सौंप कर जांच में सम्मिलित करने का अनुरोध किया। इस पर अनुरोध को स्वीकार कर एडीएम ने 18 तारीख को उन्हें भी अपने बयान देने के लिए बुलाया है।













Related Items
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव
MATHURA : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे मथुरा
MATHURA : प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर अधिकारियों की दौड़ भाग जारी