BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

रोटरी वैस्ट ने 19 यूनिट रक्तदान कर सेवा कार्य किया

रोटरी वैस्ट ने 19 यूनिट रक्तदान कर सेवा कार्य कियामथुरा(केके पाठक)।  रोटरी मथुरा वैस्ट ने 72 वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर अलवर पुल के निकट स्थित रोटरी ब्लड बैंक में विजय भार्गव की अध्यक्षता में आयोजित हुए राष्ट्रव्यापी वृहद रक्तदान शिविर में भाग लेकर 19 यूनिट रक्तदान कर सराहनीय योगदान किया। रक्तदान शिविर का मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी ललित अरोड़ा ने गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने अपने आशीर्वचनों में कहा कि आपके द्वारा किया गया रक्तदान अन्यों के लिए उनका जीवनदान बनता है। अत: इससे बड़ा दान नहीं हो सकता। मुख्य अतिथि ललित अरोड़ा का राजेश मेहता व महेश कालरा ने स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। रक्त दानदाताओं में अरविन्द विग, आशीष साहू, संजय नन्दा, तेजप्रकाश अवस्थी, जगमोहन शर्मा, रामप्रकाश, सतीश लवानिया, अनिल गुप्ता, उमेश जडवानी, महेश कालरा, राजेश मेहता, पंकज गुप्ता, सुनील सुनेजा, सुशील गोयल, रमेश जुनेजा, जुगलकिशोर अग्रवाल, विजय भार्गव आदि सम्मिलित थे। रक्तदान शिविर के सफल संचालन में डॉ. मोहित गुप्ता, ब्लड बैंक संयोजक पंकज गुप्ता, प्रभारी शांतनु गुप्ता, कम्पाउण्डर्स भगवानदास मीणा व मोन्टी नागर का विशेष सहयोग रहा। अन्त में संजय अरोड़ा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More