BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

  मथुरा(केके पाठक)। बृज की सामाजिक, धार्मिक संस्था श्रीबृजयात्रा सेवा संस्थान ने विश्व शांति एवं सर्वजन कल्याण के उद्देश्य से तीन दिवसीय श्री यमुना भक्ति गुणगान महोत्सव के आयोजन 12, 13, 14 अक्टूबर को किया जाएगा।  12 वर्षीय वाल विदुषी ओजस्वी वक्ता सुश्री चैतन्या पाण्डे की मधुर वाणी में अंग्रेजी भाषा में पहलीवार मां यमुना के प्राकट्य स्वरूप, उनकी लीलाओं और यम की त्रास मुक्ति अभय वरदान और जन कल्याण सुखदायी स्वरूप की विस्तार से व्याख्या की जायेगी। माँ यमुना और परम शक्ति भगवान कृष्ण के शुद्ध अन्नय आध्यामिक प्रेम दर्शन रूप को जन समान्य को समझाया जायेगा। मां यमुना की मनोहारी जन सुखदायी लीलाओं का विस्तृत महात्म भक्ति रस श्रवण कु.चेतन्या पाण्डेय की रसमयी वाणी में भक्त कर सकेंगे। सुश्री चेतन्या 6 वर्ष की आयु से अंग्रेजी भाषा में धारा प्रवाह भक्तों को रामकथा, श्रीमद्भागवत कृष्ण कथा, देवीभागवत, समुद्रा चरित्र आदि की लीलाओं का रसामृत करा रही हैं।  कु. चेतन्या के पिता प्रसिद्ध वीररस कवि मंगल पाण्डेय ने कु. चेतन्या के बारे में बताया कि उनकी पुत्री बचपन से ही मेधावी है और बिना किसी के बताये स्वयं ही विषयों को खोजती हैं ज्ञान हांसिल करती हैं और प्रभु कृपा से जनता में से किसी भी व्यक्ति द्वारा दिये किसी भी विषय पर घंटों अंग्रेजी या फ्रेंच भाषा में बोलने की क्षमता रखती हैं। आज विश्व में बहुत बड़ी संख्या में उसके प्रशंसक मौजूद हैं। संस्था के अध्यक्ष नरेन्द्र एम चतुवेर्दी ने बताया कि संस्था द्वारा विश्व शांति एवं सर्वजन कल्याण के भाव से श्री माँ यमुना भक्ति गुणगान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।   

Read More

मथुरा(पवन शर्मा)। कोसी हादसे के बाद रेलवे के अफसरों ने पूरे मामले की तकनीकी जांच के आदेश दिए हैं। एडीआरएम डीके सिंह ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद व्यवस्थाओं में सुधार किया जाएगा। कोसी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह हुए हादसे में दो की मौत और पांच यात्रियों के घायल हो जाने की घटना को रेलवे ने गंभीरता से लिया है। आगरा से एडीआरएम डीके सिंह और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आशुतोष सिंह मथुरा जंक्शन पहुंचे। एडीआरएम जंक्शन पर रुक गए। यहां से स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आशुतोष सिंह, डीसीआई भगत सिंह, टीआई बीबी मंगल को मौके पर रवाना किया। एडीआरएम ने बताया कि हादसा कैसे हुआ इसकी तकनीकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। भविष्य में इस तरह के हादसे न हों इसके लिए प्लानिंग की जाएगी। तकनीकी जांच में काफी कुछ पता चल जाएगा। प्लेटफार्म छोटा है इस बारे में उन्होंने कहा कि इस सवाल को भी जांच का हिस्सा बनाया जाएगा। आवश्यक हुआ तो प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाने के लिए लिखा जाएगा। उन्होंने कहा ट्रेनों की गति में लगातार इजाफा हो रहा है। यात्रियों को इसका ध्यान रखना चाहिए। ट्रेन में सवार होने के लिए प्लेटफार्म का प्रयोग करें। यात्रियों को दूसरी ओर से ट्रेन में सवार नहीं होना चाहिए। ट्रैक पार करने के लिए फुट ओवर ब्रिज का प्रयोग करना चाहिए। जागरूकता से ही इस तरह के हादसों को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि रेलवे नियम के अनुसार मृतकों के परिवारीजनों को 15-15 हजार और घायलों को 5-5 हजार रुपये की नकद सहायता राशि दी गई है।

Read More

  मथुरा(केके पाठक)। उ.प्र. जर्नलिस्ट एसोसिएशन के दो वार्षिक चुनाव में ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट को लगातार प्रदेश का चौथी बार निर्विरोध प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष पद पर इलाहाबाद के डिप्टीमेयर श्री रतन दीक्षित एवं आगरा के श्री अशोक अग्निहोत्री ताऊ को प्रदेश महामंत्री निर्वाचित किया गया है। कोषाध्यक्ष पद पर चंदौली के  संतोष यादव को चुना गया है। श्री उपमन्यु के लगातार चौथी बार प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर ब्रज क्षेत्र के सभी धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक, प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों एवं पत्रकारों ने बधाई दी। श्री उपमन्यु छावनी परिषद के पूर्व वाइस चेयरमैन रहे हैं।  उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चौथी बार निर्वाचित होने पर कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने कहा है कि पत्रकारों का किसी भी स्तर पर उत्पीडऩ नहीं होने दिया जाएगा और पत्रकारों के हितार्थ केन्द्र व प्रांत सरकारों से मूलभूत समस्याओं के निराकरण की शतत पहल होगी। तहसील स्तर पर पत्रकारों को सरकारी मान्यता दिलाने एवं जिलों में पत्रकार कालोनी बनवाने एवं पत्रकारों का बीमा सरकार से कराने की पहल की जाएगी। 

Read More

मथुरा(केके पाठक)। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज का अभिनंदन कार्यक्रम अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा शनिवार को करने जा रही है। कार्यक्रम की जाकनारी देते हुए महासभा पदाधिकारियों ने बतायाकि वर्तमान में सर्वविदित है कि पूज्य गुरुदेव महाराज चतुमानसा के अवसर पर श्रीधाम वृंदावन में प्रवास किए हुए हैं जो संपूर्ण ब्रज मंडल एवं ब्रजवासियों के लिए  सौभाग्य की बात है। इस अवसर पर अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा पूज्य गुरुदेव का अभिनंदन एवं आशीर्वचन समारोह आयोजित कर रही है। शनिवार को श्रीधाम वृन्दावन में आयोजित होने वाले इस अभिनंदन समारोह में संपूर्ण ब्रजमंडल के तीर्थ पुरोहितों के द्वारा स्वामी महाराज का अभिवादन किया जाएगा। वही इस मौके पर पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के आशीर्वचनों का लाभ भी मिल सकेगा। शनिवार को श्रीधाम वृंदावन के अवध गोविंद विहार,फोगला आश्रम के सामने,मोती झील में दोपहर 3.30 बजे पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की अन्य संतजन भी शोभा बढ़ाएंगे। इस संबंध में अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक ने बताया कि इस पावन मौके पर सम्भवत: महासभा के द्वारा उठाये जा रहे विभिन्न मुद्दों को नए दिशा निर्देश प्रदान करते हुए अपने आशीर्वचन से उपस्थित ब्रजवासियों को धन्य करेंगे। इस मौके पर अखिल भारतीय दिवस पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश  पाठक के  अलावा कृष्ण मुरारी मोती वाला, मुरारीलाल थोकदार,  शंभू पाठक, राम नारायण बृजवासी, कृष्ण कुमार गौतम छीता गुरु, कृष्ण कुमार दीक्षित गुड्डू भैया, नवीन नागर, गिरधारी लाल पाठक, राकेश तिवारी,  कमल चतुर्वेदी, संजय चतुर्वेदी, मोहित चतुर्वेदी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।      

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। पुलिस ने तीन अगस्त को हुई लूट की सनसनी खेज घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि उसके तीन साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे।   पुुलिस को सूचना मिली कि नयति अस्पताल के पास राजेन्द्र प्रसाद एण्ड कम्पनी के मालिक के पुत्र गिरधर वार्ष्णेय से हुई 1 लाख 45 हजार की लूट के अभियुक्त घटना में प्रयोग की गई कार से ग्राम घौरेरा की तरफ से आ रहे है।  सूचना पर वृुंदावन पुलिस और स्वाट टीम ने अभियुक्तों की घेरा बन्दी की,  अभियुक्त सीताराम उर्फ केपी पुत्र रोहन सिंह निवासी मसानी मौहल्ला थाना डीग जनपद भरतपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया गया तथा तीन अभियुक्त मौके का फायदा उठाकर भागने मे सफल रहे। गिरफ्तार अभियुक्त सीताराम ने पूछताछ में बताया कि दिनांक तीन अगस्त को अपने साथियों के साथ राजेन्द्र एण्ड कम्पनी से कुछ दूरी पर एक व्यक्ति को अपनी शिफ्ट कार से ओवर टेक करके करीब 1 लाख 45 हजार रुपये नगद व सोने की चैन व कागजात लूट लिए थे। घटना में गणेश पुत्र मेघश्याम निवासी राल थाना वृन्दावन जनपद मथुरा, पीतम पुत्र हरी सिंह बघेल निवासी कस्बा व थाना छाता जनपद मथुरा तथा राकेश पुत्र महेन्द्र निवासी अहोरी थाना छाता जनपद मथुरा साथ थे। एवं फैक्ट्री मे से कैश जाने की सूचना गोपी ठाकुर निवासी गोवर्धन तथा हरिशंकर निवासी सेही थाना शेरगढ मथुरा ने दी थी, इन लोगों ने रैकी भी करायी थी, आज ही हम लोगो ने लूटे हुये रुपयो व माल का बटवारा किया था । सीताराम ने बताया की हम लोग घटना करने से पहले गाडी की नम्बर प्लेट उतार लेते हैं ।  सीताराम से तीस हजार रुपये, एक तमंचा, दो कारतूस 315 बोर, एवं घटना में प्रयोग की गई शिफ्ट कार भी बरादम की है।     

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)। इस्कॉन मंदिर दर्शन करने आए भक्त की एक्टिवा स्कूटी मंदिर के बाहर से चोरी हो गई। चोरी की घटना  सीसीटीवी में कैद हो चुकी है। घटना के संबंध में पीड़ित ने थाना वृंदावन में अज्ञात चोर के विरुद्ध तहरीर दी है । वहीं पुलिस अब सीसीटीवी के आधार पर चोर की तलाश में जुट गई है। बांके बिहारी कॉलोनी निवासी अशोक रहेजा पुत्र राधेश्याम बीती 18 अगस्त को सुबह 10:00 बजे इस्कॉन मंदिर आए हुए थे कुछ देर बाद जब वह वापस आए तो काले रंग की एक्टिवा स्कूटी यूपी 85 ए वाई 1286 गायब देखकर उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने तुरंत सो नंबर को फोन कर चोरी की सूचना दी। वही चोरी की वारदात  पास ही लगे सीसीटीवी में कैद हो चुकी है। काफी खोजबीन के बाद  पीड़ित ने थाना वृंदावन में अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी है। वहीं पुलिस सीसीटीवी खंगाल  कर मामले की जांच में जुट गई है।

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)।  मथुरा-वृंदावन नगर निगम के वृंदावन जोन कार्यालय में सोमवार को समाज कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा कैंप लगा कर विभिन्न योजनाओं के फार्म भरवाये। केम्प में वृद्धा वस्था पेंशन, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन के अलावा आयुष्मान भारत के अंतर्गत एससी एसटी के लोगों के लिए 5 लाख तक का बीमा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भवन निर्माण के लिए फार्म भरवाए गये। नगर की जनता की सुविधा के लिए लगाए गए इस कैंप में लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों की जरा सी लापरवाही की वजह से दूर दराज से आए महिला एवं पुरुषों को बिना फॉर्म भरे ही वापस जाना पड़ा। दरअसल कैंप लगाने से पूर्व विभिन्न पेंशन व योजनाओ के लिए जरूरी कागजात के बारे में लोगों को ना ही पार्षदों द्वारा बताया गया और ना ही अधिकारियों द्वारा। गोरा नगर से प्रधान मंत्री आवास के तहत फॉर्म भरने आए आशु शर्मा को 2 घंटे नगर निगम कार्यालय में रुकने के बाद बताया गया कि फॉर्म ऑनलाइन भरा जाएगा।   वही विधवा पेंशन एवं वृद्धा पेंशन के लिए आय प्रमाण पत्र को जरूरी बताकर फॉर्म ले रहे कर्मचारी ने आय प्रमाण पत्र के बिना कई महिलाओं को बिना फॉर्म लिए ही वापस लौटा दिया। नगर की छीपी गली निवासी वृद्ध महिला कृष्णा शर्मा ने बताया कि वह यहां विधवा पेंशन का फॉर्म जमा करने के लिए आई थी। लेकिन अब अधिकारी आय प्रमाण पत्र मांग रहे हैं। जो मेरे पास नहीं है अगर अधिकारी मुझे पहले बताते तो मैं बनवा कर लाती। मजबूरी में मुझे घर लौटना पड़ रहा है। वही बिना आय प्रमाण पत्र के फार्म जमा न करने की खबर जब कर अधीक्षक आशुतोष गुप्ता को लगी। तो उन्होंने फार्म जमा कर रहे कर्मचारी से  वजह पूछी तो बताया कि बिना आय प्रमाण पत्र के फ्रॉम  मान्य नही होगा रिजेक्ट हो जाएगा। जब कर अधीक्षक ने कर्मचारी से फॉर्म जमा करने को कहा तो  कर्मचारी ने पहले डीपीओ से फोन पर बात करने  को कहा। कर अधीक्षक ने  डीपीओ से बात कर उनसे आय प्रमाण पत्र के लिए आए लोगों को समय देने और फर्म फॉर्म जमा करने की बात कही तब कहीं जाकर लोगों के पेंशन के फॉर्म जमा हो सके। सवाल उठता है कि आखिर ऐसे कैम्प का क्या फायदा जिससे लोगो को सहूलियत की बजाय परेशानी का सामना करना पड़े। क्यों कर्मचारी अपने विवेक से कार्य न कर सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने में बट्टा लगाने से बाज नही आते। नगर निगम कार्यालय में लगे  कैंप के संबंध में  कर अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि जिन लोगो के फॉर्म रह गए है। उनके फॉर्म भी जमा करा दिये जायेंगे। उन्होंने पेन्शन योजनाओ के लिए जरूरी कागजात बनवाने की अपील की। इस अवसर पर चंद्र मौर्या, हबीब अब्बासी के अलावा समाज कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे.

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)।  संस्कार भारती के बैनर तले आज परिक्रमा मार्ग स्थित श्री निंबार्क जूनियर हाई स्कूल मैं राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में  28 छात्र- छात्राओं के द्वारा विभिन्न प्रकार की राखियां बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में रक्षा सूत्र का महत्व बताते हुए संस्था अध्यक्ष मोहनलाल मोही ने कहा कि वैदिक सनातन संस्कृति में रक्षा सूत्र का विशेष महत्व है। प्रतियोगिता में बनाई गई है राखियां देश की सीमा पर तैनात देश के वीर जवानों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र के रूप में बांधी जाएंगी। राखी बनाओ प्रतियोगिता के संबंध में संस्कार भारती के पदाधिकारी बृज किशोर त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्षासूत्र के कच्चे धागे में बहन का भाई के प्रति स्नेह बना होता है भाई बहन एक दूसरे की रक्षा का संकल्प लेते हैं  रक्षा सूत्र में भाई के दीर्घायु की कामना होती है तथा बहन की सुरक्षा का दायित्व भाई का बनता है श्री कृष्ण गोपाल शर्मा ने कहा कि छात्राओं द्वारा बनाई गई राखियां भारत बॉर्डर पर देश की रक्षा में लगे जवानों एवं अधिकारियों की कलाइयों में  बांधने हेतु भेजी जाएंगी जिससे उनके प्रति स्नेह  परिलक्षित हो। प्रतियोगिता में कृष्णदास प्रथम निहारिका कुशवाहा द्वितीय तथा अक्षय शुक्ला ने तृतीय तथा सौरभ तिवारी ने चतुर्थ व गुंजन सिंह ने पंचम स्थान प्राप्त किया इधर प्रतियोगिता में विजय हुए  विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ब्रजकिशोर त्रिपाठी ,कृष्ण गोपाल शर्मा, अनिल गोस्वामी, केएम अग्रवाल ,मोहनलाल मोही, आनंद प्रकाश द्विवेदी , राहुल पटेल, हरिवंश खंडेलवाल, कोलिन गोस्वामी आदि उपस्थित रहे

Read More

मथुरा(केके पाठक)।  लायंस क्लब ऑफ  मथुरा रेशनल द्वारा क्योंकि सास भी कभी बहु थी थीम के अंतर्गत हरियाली तीज विथ पेरेंट्स कार्यक्रम एक स्थानीय होटल में बहुत ही आदर सत्कार एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। मुख्य आकर्षण सास-बहू रैंप वॉक, बहुओं की डांस परफॉर्मेंस एवं छोटे-छोटे बच्चों की नाट्य प्रस्तुति, सास बहू की नोंक झोंक रहे।  अध्यक्ष लायन मोहित-आँचल चौधरी ने बताया की कार्यक्रम का शुभारंभ गणेशजी के समक्ष हमारे मध्य उपस्थित संदेश मित्तल के दादाजी जगदीश कुमार मित्तल (चीयर अप) द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इसके उपरांत क्लब सदस्यों के अभिभावकों का पटका पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।  मीडिया प्रभारी आशीष गर्ग सुपारी वालों ने बताया कि कई प्रकार के कपल गेम और सास-बहू गेम आयोजित किये गए, जिनमें क्रमश: अनूप-अनीषा, वरुण-श्रुति, आरती-गायत्री देवी विजेता रहे। तत्पश्चात सभी अभिभावकों के मध्य तोल-मोल के बोल गेम किया गया, जिसमे सभी ने सामानों की बोलियाँ लगाकर खुब लुफ्त उठाया। सास-बहु की रेम्प वॉक व उनकी जुगल बंदी को देखकर सभी लोग रोमांचित हो गए। समाचार संपादक चंद्रशेखर अग्रवाल के अनुसार सांस्कृतिक कार्यक्रम ये तो सच है कि भगवान है ने वहां मौजूद सभी अभिभावकों को भावविभोर कर दिया। अलबेली सास रंगीली बहु का खिताब आँचल-मधु अग्रवाल एवं सास-बहू की मेहंदी रंग लाएगी प्रतियोगिता की विनर तीक्षा-शालिनी अग्रवाल रहीं। कार्यक्रम संयोजक राहुल-रश्मि, चंद्रशेखर-भावना, नितिन-शालू, माधव-रिया ने गर्व से बताया कि सावन के महीने और तीज उत्सव के उल्लास में चारों ओर रंग बिरंगा और सौहार्दपूर्ण वातावरण देखकर हर किसी का मन बहुत ही प्रफुल्लित हो रहा था। छोटे-छोटे बच्चों और बेटे बहुओं का अपने प्रति सम्मान देखकर सभी अभिभावक मुक्त कंठ से लायंस क्लब की भूरि-भूरि प्रशंसा कर रहे थे। मंत्री तनु-नेहा गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम का समापन बनवारी लाल गर्ग प्रधानमंत्री श्रीरामलीला सभा रजि. मथुरा के आशीर्वचनों को सुनकर और पूर्व प्रधानमंत्री अजातशत्रु अटल बिहारीजी वाजपेयी को विनम्र श्रद्धांजलि देकर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गौरव-अमृता चौधरी, विनीत-आरती, नीरज-योगिता, दिलीप-दीपा, नितिन-खुशबू, आशीष-किशोरी, कोशल-मंजली, अनूप-अनीषा, अमित-तीक्षा, संदेश-प्रियंका, गोविन्द-रश्मि, मनीष-सुप्रिया, अमर-सुहानी, कपिल-पलक, अनुज-श्रुति, अनूप-कोमल, रोहित-श्वेता, देवाशीष-रागिनी, नितिन-दीपिका, अंशु-प्रियंका, शिखर-कनिका, चेतन-आँचल, लव-चेतना, पिंकल-ज्योति आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा(केके पाठक)। जायन्ट्स ग्रुप ऑफ मथुरा वैस्ट ने स्थानीय होटल में नगेन्द्र वर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम ''रंगीलौ हिंदुस्तान के जरिए चटपटे यू.पी. के नैसर्गिक रूप से सजे झूलों व सुरीले बंगाल की रस भरी मिठास और सजीले राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को अपनी मंचीय प्रस्तुतियों से देश के प्रति समर्पण भावों को उत्कृष्ट ऊँचाईयों का स्पर्श कराया। शिवांगी गुप्ता ने नृत्यमयी गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ''देश रंगीला-रंगीला व ''फिर भी दिल है हिंदुस्तानी आदि लोकप्रिय गीतों के जरिए सोनिका अग्रवाल, रिंकल मित्तल, मीनाक्षी खण्डेलवाल, सीमा गोयल व हर्ष अग्रवाल ने चटपटे यू.पी. के बहकीले अंदाज व बबिता वर्मा, डॉ. भावना वाष्र्णेय, राशि शर्मा, सपना खण्डेलवाल व रजनी अग्रवाल ने सुरीले बंगाल की रसभरी मृदुल नृत्य-शैली में एवं घूमर नृत्य के जरिए ''रंगीलौ म्हारौ ढोलना आदि गीतों पर अर्चना, मेघा, खुशी, मोनिका अग्रवाल व रश्मि माथुर ने सजीले राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को अपने नृत्यों के जरिए जब मंच पर उकेरा तो उपस्थितों की कर्तलध्वनियों से कलाकारों के उत्साह को पंख लगे। तीनों प्रांतों की यथार्थ आकृतियों की झांकियों के समक्ष जायन्ट्स युगलों, सदस्य-सदस्याओं ने बड़े मनोयोग से फोटो सेशन करा आनंद लिया। प्रथम महिला बबिता वर्मा ने हाऊजी खिलायी व विजेताओं को उपहार दिये। अध्यक्ष नगेन्द्र वर्मा ने आतिथ्यकर्ता, प्रशासनिक निदेशक मनोज-रचना बजाज, संचालन कर रहीं अर्चना व  मेघा अग्रवाल व सभी कलाकारों को उपहार प्रदान कर सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन दाल-बाटी, लड्डू, दही-बड़े और चटपटी चाटों के साथ हुआ। कार्यक्रम में पूर्व न.पा.प. अध्यक्ष मनीषा गुप्ता, जायन्ट्स उपाध्यक्ष अनिल-सुमन शर्मा, डॉ. नवीन गुप्ता-डा. भावना वाष्र्णेय, कोषाध्यक्ष हेमेन्द्र मोहन-रेखा वर्मा, पूर्व अध्यक्ष दुष्यंत-रानी अग्रवाल, अविनाश-दीपा भार्गव, विपिन-अर्चना जैन, सुनील-रचना घोरले, अनिल-आरती सुनेजा, राजेश-गीता मित्तल, विजय-रश्मि शोरावाला, मुरारीलाल-प्रीति अग्रवाल, नरेश-नीलम अग्रवाल, डॉ. राधाबल्लभ-डॉ. जूही उपाध्याय, अनिल-नीलम गोयल, मुकुल-नुपुर सिंह, डॉ. धीरेन्द्र-शालिनी माथुर, मुकेश-पूनम वर्मा, राकेश-साधना भार्गव, डॉ. राजीव-डॉ. लता अग्रवाल, मलिक अरोड़ा, नंदकिशोर अग्रवाल, प्रो. बी.एस. वर्मा, आर.के.सिंह, जोगेन्द्र मानिक, ललितमोहन मित्तल, संजय भटनागर, विजय चतुर्वेदी, आकाश धमीजा, जगदीश चावला, तुषार अग्रवाल, एच.के. नागपाल, पवन बंसल, पी.के.सिंह आदि थे।

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)। जनपद के वृंदावन कोतवाली इलाके के संत कॉलोनी में एक साधु शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंच नामाभर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।  जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह संत कालोनी क्षेत्र में मनोज की इलैक्ट्रोनिक की दुकान है। प्रतिदिन की तरह मनोज हर रोज की तरह घर से अपनी दुकान खोलने के लिए दुकान पहुंचे। दुकान के चबूतरे पर एक साधु सोता हुआ मिला, दुकान स्वामी ने  साधु को जगाने का प्रयास किया। पता चला वह उसकी मौत हो चुकी है। यह देख मनोज सकते में आ गया। शव को सूचना पर पड़ोसी मोहित गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। दोनो ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज कर शव की शिनाख्त करने में जुटी रही।  

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में आगामी 5 सितंबर को होने वाले विप्र स्वाभिमान महाकुंभ की तैयारी को लेकर एक बैठक स्नेह बिहारी मंदिर प्रांगण में आयोजित की गयी।  बैठक में विप्रो को एक मंच पर लाने एवं  विप्रों की समस्या के समाधान के लिए ब्लॉक स्तर पर कमेटी गठित की गयी। अध्यक्ष आचार्य अतुल कृष्ण गोस्वामी ने कहा कि जनपद के सभी ब्लॉकों में कमेटियां बना दी गई है। और उसमें वहां के मित्रों के साथ सघन विचार कर बैठक की गई है, और सभी ने भारी संख्या में महाकुंभ में उपस्थित होने का आश्वासन दिया है। इस महाकुंभ में सभी की सहमति से निम्न प्रस्ताव पारित किए जाएंगे, वही एससीएसटी के विरोध में ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश के महामहिम, भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को भेजकर इस काले कानून में बदलाव की मांग करेंगे। साथ ही ब्राह्मण बाहुल्य क्षेत्रों में विप्र समाज की सहमति से प्रत्याशी को टिकट प्रदान करने की मांग करेंगे। बैठक में पंडित रमेश दत्त शर्मा, पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ, पंडित रामविलास चतुर्वेदी, गोकुल चंद्र गोस्वामी ,नागेंद्र दत्त गौड़ ,पंडित प्रदीप गोस्वामी ,पंडित अशोक गोस्वामी ,पंडित जगदीश सानिया, पंडित सुशील भारद्वाज आदि लोग मौजूद रहे।

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More