BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अंग्रेजी भाषा में तीन दिन होगा श्री यमुना भक्ति गुणनान महोत्सव

तीन दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी देते आयोजक।

 

मथुरा(केके पाठक)। बृज की सामाजिक, धार्मिक संस्था श्रीबृजयात्रा सेवा संस्थान ने विश्व शांति एवं सर्वजन कल्याण के उद्देश्य से तीन दिवसीय श्री यमुना भक्ति गुणगान महोत्सव के आयोजन 12, 13, 14 अक्टूबर को किया जाएगा। 

12 वर्षीय वाल विदुषी ओजस्वी वक्ता सुश्री चैतन्या पाण्डे की मधुर वाणी में अंग्रेजी भाषा में पहलीवार मां यमुना के प्राकट्य स्वरूप, उनकी लीलाओं और यम की त्रास मुक्ति अभय वरदान और जन कल्याण सुखदायी स्वरूप की विस्तार से व्याख्या की जायेगी। माँ यमुना और परम शक्ति भगवान कृष्ण के शुद्ध अन्नय आध्यामिक प्रेम दर्शन रूप को जन समान्य को समझाया जायेगा। मां यमुना की मनोहारी जन सुखदायी लीलाओं का विस्तृत महात्म भक्ति रस श्रवण कु.चेतन्या पाण्डेय की रसमयी वाणी में भक्त कर सकेंगे। सुश्री चेतन्या 6 वर्ष की आयु से अंग्रेजी भाषा में धारा प्रवाह भक्तों को रामकथा, श्रीमद्भागवत कृष्ण कथा, देवीभागवत, समुद्रा चरित्र आदि की लीलाओं का रसामृत करा रही हैं। 

कु. चेतन्या के पिता प्रसिद्ध वीररस कवि मंगल पाण्डेय ने कु. चेतन्या के बारे में बताया कि उनकी पुत्री बचपन से ही मेधावी है और बिना किसी के बताये स्वयं ही विषयों को खोजती हैं ज्ञान हांसिल करती हैं और प्रभु कृपा से जनता में से किसी भी व्यक्ति द्वारा दिये किसी भी विषय पर घंटों अंग्रेजी या फ्रेंच भाषा में बोलने की क्षमता रखती हैं। आज विश्व में बहुत बड़ी संख्या में उसके प्रशंसक मौजूद हैं।

संस्था के अध्यक्ष नरेन्द्र एम चतुवेर्दी ने बताया कि संस्था द्वारा विश्व शांति एवं सर्वजन कल्याण के भाव से श्री माँ यमुना भक्ति गुणगान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More