BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कोसीकलां जैसे हादसे रोकने को प्लानिंग कर रहा रेलवे

पवन शर्मा मथुरा(पवन शर्मा)। कोसी हादसे के बाद रेलवे के अफसरों ने पूरे मामले की तकनीकी जांच के आदेश दिए हैं। एडीआरएम डीके सिंह ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद व्यवस्थाओं में सुधार किया जाएगा।
कोसी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह हुए हादसे में दो की मौत और पांच यात्रियों के घायल हो जाने की घटना को रेलवे ने गंभीरता से लिया है। आगरा से एडीआरएम डीके सिंह और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आशुतोष सिंह मथुरा जंक्शन पहुंचे। एडीआरएम जंक्शन पर रुक गए। यहां से स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आशुतोष सिंह, डीसीआई भगत सिंह, टीआई बीबी मंगल को मौके पर रवाना किया। एडीआरएम ने बताया कि हादसा कैसे हुआ इसकी तकनीकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। भविष्य में इस तरह के हादसे न हों इसके लिए प्लानिंग की जाएगी। तकनीकी जांच में काफी कुछ पता चल जाएगा। प्लेटफार्म छोटा है इस बारे में उन्होंने कहा कि इस सवाल को भी जांच का हिस्सा बनाया जाएगा। आवश्यक हुआ तो प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाने के लिए लिखा जाएगा। उन्होंने कहा ट्रेनों की गति में लगातार इजाफा हो रहा है। यात्रियों को इसका ध्यान रखना चाहिए। ट्रेन में सवार होने के लिए प्लेटफार्म का प्रयोग करें। यात्रियों को दूसरी ओर से ट्रेन में सवार नहीं होना चाहिए। ट्रैक पार करने के लिए फुट ओवर ब्रिज का प्रयोग करना चाहिए। जागरूकता से ही इस तरह के हादसों को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि रेलवे नियम के अनुसार मृतकों के परिवारीजनों को 15-15 हजार और घायलों को 5-5 हजार रुपये की नकद सहायता राशि दी गई है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More