BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

लखनऊ बिल्डिंग हादसे को लेकर राजनाथ सिंह ने जताया दुख, घायलों का इलाज और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

लखनऊ, । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में शनिवार को एक तीन मंजिला बिल्डिंग गिर गई। इसके मलबे में दबकर चार व्यक्तियों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 20 अन्य घायल हुए हैं और कई लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

 


इस घटना को लेकर लखनऊ के सांसद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "लखनऊ में एक भवन के गिरने से हुई दुर्घटना का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मैंने लखनऊ के जिलाधिकारी से फोन पर बातचीत करके हालात की जानकारी प्राप्त की है। स्थानीय प्रशासन मौके पर राहत एवं बचाव कार्य कर रहा है और पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।"

वहीं, डॉ. राजीव दीक्षित का कहना है कि 28 लोग घायल हालात में लाए गए थे, जिनमें से चार की मौत हो गई। तीन लोगों को स्थिति गंभीर होने की वजह से केजीएमयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। अन्य लोगों की स्थिति कंट्रोल में है, घायलों का इलाज किया जा रहा है।

एडीजी एलओ अमिताभ यश ने कहा कि मलबे से 28 लोगों को बाहर निकाला गया है, 4 लोगों की मौत हुई है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। लोगों की जान बचाना हमारी प्राथमिकता है। रेस्क्यू पूरा होने के बाद मामले की जांच की जाएगी। दमकल विभाग के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की दो टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

उन्होंने कहा कि बिल्डिंग के गिरने की वजह का पता रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद ही चलेगा। फिलहाल घायलों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। विभिन्न विभागों को राहत और रेस्क्यू के कामों में लगाया गया है। सभी विभागों के समन्वय के साथ लोगों को बचाने के काम किया जा रहा है। पूरी बिल्डिंग को सर्च किया जा रहा है। सभी टेक्निकल इक्विपमेंट को सर्चिंग के लिए लगाया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस पूरी घटना पर नजर बनाए हुए हैं।

घटना में घायल आकाश का कहना है कि मैं बिल्डिंग में सेकंड फ्लोर पर काम रहा था। बारिश हो रही थी, इसी दौरान बिल्डिंग हमारे ऊपर आ गिरी। ऊपर भारी लोड होने के कारण बिल्डिंग गिर गई। बारिश के साथ भारी लोड के कारण यह घटना हुई।

घायल भानु का कहना है कि हम लोग काम रहे थे, तभी अचानक यह घटना हुई। मेरा मानना है कि बारिश और लोड के कारण यह हादसा हुआ। बिल्डिंग गिरने के कारण वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। भानु ने कहा कि हम लोगों का इलाज अच्छे से चल रहा है। इस घटना में हमारे जीजा भी घायल हुए हैं। अभी तक हम लोगों के परिवार वालों को सूचना नहीं दी गई है।

हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया। सीएम योगी के निर्देश पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर रवाना की गईं। सीएम ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

स्थानीय लोगों का मानना है कि शनिवार को इस बिल्डिंग के बेसमेंट में काम चल रहा था। इसी दौरान बिल्डिंग अचानक टेढ़ी होने लगी। लोग जब तक कुछ समझ पाते और वहां से बाहर निकल पाते, इससे पहले ही बिल्डिंग गिर गई।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More