BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

सपने हुए सच ठेल ढकेल वालों को मल्टीलेवल बिल्डिंग में मिलीं दुकानें

मथुरा। शहर की सूरत संवारने की कवायद जारी है। सड़क किनारे यहां वहां लगने वाली ढेल ठकेलों को व्यवस्थित किया जा रहा है। शहर में जहां बडी संख्या में ठेल ढकेल लगती हैं वहां वेंडिंग जोन बनाए जा रहे हैं। बरसात और गर्मी के मौसम में खुले में ढकेल लगाकर सामान बेचने वाले अब शान से दुकान में बैठकर सामान बेच सकेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत स्ट्रीट वेंडर्स को व्यवस्थित किये जाने के लिए निर्देशित किया गया है। नगर निगम मथुरा वृन्दावन द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रथम चरण में गोवर्धन चौराहे पर वेंडिंग जोन स्थापित किया गया।

इसी क्रम में होली गेट पर अव्यवस्थित रूप से लगने वाले ठेल, ढकेल एवं पटरी दुकानदारों को जुबली पार्क में निर्मित फड़ों पर व्यवस्थित किया गया है। जिसका लोकार्पण महापौर डा. मुकेश आर्य बुन्ध द्वारा फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया गया। जुबली पार्क में कुल 228 फड़ निर्मित हुए हैं जिनमें से 26 फड़ों पर ढकेल, ठेला एवं पटरी दुकानदार को व्यवस्थित किया गया है।

आगामी दिनों में होली गेट, भरतपुर गेट एवं आस पास लगने वाले ठेल, ढकेल एवं पटरी दुकानदारों को भी इन फड़ों पर व्यवस्थित किया जाएगा। उद्घाटन के उपरान्त महापौर मुकेश आर्य बन्धु एवं नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा दुकानदारों से वार्ता की गयी, जिस पर दुकान संचालक द्वारा बताया गया कि पूर्व में खुले में ढकेल एवं ठेला लगाने पर धूप एवं बारिश में काफी परेशानी का सामना करना पडता था, साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा भी यातायात बाधित होने के कारण ढकेल, ठेला को हटा दिया जाता था। फड़ निर्मित होने से धूप एवं बारिश से बचाव हो सकेगा। नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा सभी फड़ संचालकों से अनुरोध किया गया कि वह अपने फड़ के आस पास स्वच्छता बनाये रखे, डस्टबिन का प्रयोग करें, साथ डिजिटल माध्यम से पेमेंट प्राप्त करें। मौके पर महापौर एवं नगर आयुक्त द्वारा फड़ संचालक से फल आदि क्रय किये गए, जिसमें नगर आयुक्त द्वारा डिजिटल रूप से दुकानदार को पेमेंट किया गया। उद्घाटन अवसर पर श्री राजेश सिंह पिंटू पार्षद वार्ड संख्या 47, चन्दप्रकाश (चन्दा मामा) मनोनीत पार्षद, राज कुमार मित्तल सहायक नगर आयुक्त, शिवकुमार गौतम मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, सुनील कुमार राय कर निर्धारण अधिकारी आदि नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बीच शहर में नजर नहीं आएंगी ढेल ढकेल, जुबली पार्क में मिले फड

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More