BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

बंगाल में हार पर बोले नड्डा : भाजपा 'सोनार बंगाल' के सपने के लिए काम करती रहेगी

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने जनादेश को स्वीकार करते हुए कहा है कि भाजपा सोनार बंगाल के सपने को पूरा करने के लिए कार्य करती रहेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, भारतीय जनता पार्टी बंगाल की जनता के जनादेश का हृदय से सम्मान करती है और इस परिणाम के लिए जनता का आभार व्यक्त करती है। मैं प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष और समस्त कार्यकर्ताओं को उनके तप व परिश्रम के लिए धन्यवाद देता हूं। भाजपा सोनार बंगाल के स्वप्न के लिए लगातार काम करती रहेगी।

जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा अपनी विचारधारा को बंगाल के घर-घर तक ले जाने का काम निरंतर करती रहेगी। "मैं उन सभी कार्यकर्ताआों को नमन करता हूं, जिन्होंने इस संघर्ष में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। ये कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है, जिसने भाजपा को बंगाल में प्रमुख विपक्षी दल के रूप में स्थापित किया।

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, रात 9 बजे तक तृणमूल कांग्रेस को 214 सीटों पर बढ़त मिली है, वहीं भाजपा को सिर्फ 76 सीटों पर। आखिरी नतीजे भी इसी के आस-पास रहने की उम्मीद है। इस प्रकार तृणमूल कांग्रेस ने सीटों के बड़े अंतर से भाजपा को पराजित किया है। राज्य में बहुमत के आंकड़े 148 से ज्यादा दो सौ प्लस सीटें ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी के जीतने का रास्ता साफ हो चुका है। 
साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More