देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर को जाने वाले मार्ग पर बारिश के कारण बिजली के खुले पड़े बॉक्स से आ रहे करंट से तीन गोवंशों की मौके पर मौत हो गई थी। जिसके बाद से लोगों में विद्युत विभाग के खिलाफ भारी विरोध देखा गया। साथ ही वृंदावन के लोगों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए खुले पड़े बॉक्स को जल्दी से बंद करने की मांग की थी। इसके बावजूद भी विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। इसका जीता जागता हुआ एक उदाहरण वृंदावन के गौरा नगर कॉलोनी क्षेत्र में देखा जा सकता है। वहीं वृंदावन के सेवा कुंज क्षेत्र में कई सारे बॉक्स आज भी खुले पड़े हुए हैं। गौरा नगर कॉलोनी में कुछ बॉक्स तो सड़क से कुछ ही ऊंचाई पर मौजूद है। वहीं इसको लेकर गौरा नगर वासियों ने कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को इससे अवगत भी कराया गया लेकिन अधिकारियों के द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। वही व्यापार मंडल के चेयरमैन व गौरा नगरवासी धनेंद्र अग्रवाल बॉबी बताते है कि उनके द्वारा कई बार इसको लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत भी की गई है, लेकिन विभाग के अधिकारियों के द्वारा इस पर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। गौरा नगरवासी अनुज शर्मा बताते हैं कि गौरा नगर कॉलोनी में कुछ इलाकों में सड़कें अभी हाल ही के कुछ सालों में बनी है और विद्युत विभाग के द्वारा सड़क बनने से पहले ही बॉक्स लगा दिए गए थे। जिसके कारण कुछ बॉक्स सड़क से मात्र थोड़े ही ऊंचाई पर लगे हुए हैं। जिसके लिए हम सभी लोगों ने कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को सूचित किया है, लेकिन उनके द्वारा इस पर कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है। वही कुछ जगह तो बॉक्स नाली से सटे हुए हैं। जिसके चलते बारिश के मौसम में करंट आने का डर बना रहता है और साथ ही किसी बड़े हादसे का डर रहता है।













Related Items
तमिलनाडु में भारी बारिश, मौसम विभाग ने 11 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट
लखनऊ बिल्डिंग हादसे को लेकर राजनाथ सिंह ने जताया दुख, घायलों का इलाज और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसा : मरने वालों की संख्या 10 हुई,19 जून को हादसे की जांच करेंगे अधिकारी