BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

  मथुरा(सतपाल सिंह)।  ब्रज के सभी परिक्रमा मार्गों को परिक्रमार्थियों के लिए सुरक्षित बनाया जाएगा।  उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने गोवर्धन एवं वृन्दावन में तीर्थयात्रियों की सुरक्षा एवं तनावरहित परिक्रमा के लिए मार्ग पर सीसीटीवी के साथ ही साउन्ड सिस्टम लगाने का निर्णय किया है। तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नागेंद्र प्रताप ने पत्रकारों को बताया कि शुरूआत में सीसीटीवी कैमरे गोवर्धन और वृन्दावन की परिक्रमा में लगाए जाएंगे। बाद में अन्य परिक्रमा मार्गो पर भी लगाए जाएंगे। यह कदम अवांछनीय तत्वों द्वारा समय समय पर तीर्थयात्रियों के साथ लूट जैसी घटना करने तथा महिलाओं के साथ अभद्रता रोकने के लिए उठाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे नियंत्रण कक्ष से जुड़े रहेंगे। इससे अवांछनीय तत्वों को आसानी से जल्दी पकड़ा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कच्ची परिक्रमा को कंकड़ रहित बनाया जाएगा तथा सोलर लाइट सिस्टम का नवीनीकरण किया जाएगा। उन्होंन ने आगे बताया कि निजी वाहन से परिक्रमा करने के लिए मथुरा आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए प्रथम चरण में जुबली पार्क मथुरा में अंडरग्राउड पार्किंग बनाई जाएगी तथा उसके बगल में ही वेण्डर्स के लिए प्लेटफार्म एवं ओपेन एम्फीथियेटर का निमार्ण किया जाएगा।   फोटो-23यूपीएच मथुरा01 चित्र परिचय-गिरिराज तहलहटी स्थिति रमणीय सप्तकोसी परिक्रमा मार्ग। (फाइल फोटो)

Read More

मथुरा(केके पाठक)। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित राधापुरम स्टेट चौराहा पर अंडरपास की मांग को लेकर सांसद हेमा मालिनी को स्थानीय लोगों ने ज्ञापन दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर जन्म भूमि लिंक रोड़ चौराहा के बार्इं ओर गणेशरा रोड स्थित विभिन्न कॉलोनियों में करीब 50 हजार लोग रहते हैं। कई बार इस समस्या के समाधान के लिए ज्ञापन भी दिये जा चुके हैं। अब एनएच टू को सिक्स लेन करने के साथ ही आवश्यक जगहों पर फ्लाईओवर और अंडर पास बनाये जा रहे हैं, इस दौरान भी यहां किसी अंडपास का प्रस्ताव नहीं है। लिंक रोड़ पर अंडर पास की मांग को लेकर स्थानीय पार्षद श्यामवती पचौरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग सांसद हेमा मालिनी से मिलने पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। श्यामवती पचौरी ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि जाने के लिए यह एकमात्र रास्ता है फिर भी इस चौराहे का नाम अंडर पास बनाये जाने वाली सूची में शामिल नहीं किया गया है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि को जोड़ने वाले इस चौराहे पर अंडरपास बनाया जाना जरूरी है। गणेशरा, केशोपुरा, मनोहरपुरा, हनुमानवाटिका, गांव भोला, वोष्णो बिहार, कृष्ण बिहार, रोध श्याम कॉलोनी, पुलिस कॉलोनी, रामनगर, गणेश धाम, केशव कुंज, बालाजीधाम, वंशीधाम, महेंद्र नगर, निधिवन हाइट्स, निधिवन सिटी, श्रीधाम अपार्टमेंट्स, अशोका हाइट्स, राधापुरम, राधापुरम स्टेट्स, भोलाधाम, स्टेडियम रोड आदि की आबादी इस मार्ग का प्रयोग करती है।  यहीं गनेशरा में ग्रेस कान्वेंट स्कूल है। स्कूल में करीब 1800 छात्र-छात्राएं हैं। इन्हें लाने लेजाने के लिए बसों का प्रयोग किया जाता है। इस चौराहे पर भीड़भाड़ रहती है।         

Read More

मथुरा(सुनील शर्मा)। मुम्बई की मशहूर इवेन्ट कम्पनी एनिग्मा इवेंट मैनेजमेंट ने मथुरा में पहली बार आॅडीशन होटल शीतल रीजेंसी में लिया। आॅडीशन विवाहित, अविवाहित, छोटे बच्चे के तीन अलग अलग ग्रुप में लिया गया।  डांसिंग, मॉडलिंग, एक्टिंग, सिंगिंग आदि में प्रतिभागियो ंने अपनी प्रतिभा दिखाई। यह फाइनल आॅडीशन था। मथुरा में यह कंपनी का पहला आॅडीशन था। इससे पहले कंपनी ने दुबई, मुम्बई, दिल्ली जैसे शहरों में आयोजन किये हैं। इस बार कान्हा की नगरी को ओपनिंग की गई है।   आॅडीशन में प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें आगे बढने के लिए मंच दिया जा रहा है। निर्णयकों में त्तर प्रदेश के प्रदेश निदेशक चंचल चौहान, उत्तर प्रदेश कास्टिंग डायरेक्टर गौरव शर्मा,  असिस्टेंट डायरेक्टर आयुश चतुवेर्दी और एनिग्मा मैनेजमेंट डायरेक्टर दीपक चुतवेर्दी रहे। विशिष्ठ अतिथि फिल्म कलाकार राज ठाकुर रहे। आॅडीशन के बाद शालिनी शर्मा शो टॉपर, रश्मि ठाकुर दूसरे और नितिन गुर्जर तीसरे स्थान पर रहे। शो में वात्सल्य ग्राम से मानसिक रूप से कमजोर निशा और रोहित ने भी प्रतिभाग किया। आॅडीशन में आगरा, अलीगढ़, हाथरस, फर्रुखाबाद, दिल्ली आदि स्थानों से बड़ी संख्या में प्रतिभागी शामिल हुए। आॅ्डीशन में चयनित प्रतिभागियों को टीवी सीरियल, पंजाबी पिल्मों और एलबम्स में काम करने का मौका मिलेगा।     

Read More

मथुरा(ब्यूरो)। मथुरा के अखाड़ों में कुश्ती के अलावा भी बहुत कुछ हो रहा है। अखाड़ों की संदिग्ध गतिविधियां किसी से छुपी नहीं रही हैं। जमीनों पर कब्जे, भाड़े पर मारपीट, मकान, प्लाटों पर कब्जा कराने के लिए अखाड़ों के पहलवान पैसे पर काम करते रहे हैं। पुलिस तक मामले पहुंचे लेकिन सब रफादफा कर दिये जाते थे।  भूतेश्वर पर हुए झगड़े में भी देवेंद्र पहलवान को पुलिस ने गिरफ्त में लिया था। भूतेश्वर से उसे कोतवाली ले जाया गया था। जैसे ही देवेंद्र के गुर्गों को यह बात पता चली कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ ने कोतवाली को घेर लिया। पुलिस को हालात सम्हालने में कडी मशक्कत करनी पड़ी। कई थानों का फोर्स बुलाना पड़ा था और आलाधिकारियों को दबाव में देवेंद्र पहलवान को छोड़ना भी पड़ा था। इसके बाद देवेंद्र पहलवान के हौंसले बुलंद होते चले गये।  पुलिस का मानना है कि जिस प्रकार से यूपी केसरी देवेंद्र पहलवान ने अपने अखाड़ों के पहलवानों को सिहोरा में बुला कर हमला कराया है उससे यही साबित हो रहा है कि अखाड़ों में पहलवानी कम गुडगर्दी ज्यादा हो रही है। पिछले दिनों सिहोरा में पूर्व प्रधान के बेटे पर जानलेवा हमला हुआ था। पुलिस के सामने अखाड़ों से आकर पहलवानों ने गोलियां चलार्इं थीं। इस घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया   है। मुख्य आरोपी देवेंद्र पहलवान पुलिस के निशाने पर है। उस पर और उसके गुर्गों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है। देवेंद्र पहलवान के पुराने मामले भी खंगाले जा रहे हैं। गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। अखाड़ों में रह रहे तमाम युवा संदग्धि हैं। पुलिस इस एंगिल से भी जांच कर रही है। सुरेंद्र सहित छह ग्रामीण पहलवानों के हमले में घायल हुए थे। कार्यवाहक थाना प्रभारी अनुराग दीक्षित ने बताया कि देवेंद्र पहलवान के खिलाफ जनपद और अन्य जनपदों में दर्ज मुकदमे खंगाले जा रहे हैं। अभी तक आठ मुकदमे जानकारी में आये हैं।  

Read More

मथुरा(केके पाठक)। गिलट व्यवसायी कुश निधि को बीतीरात बदमाशों द्वारा गोली मार कर घायल कर देने के संबंध में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने एसएसपी बबलू कुमार से मुलाकात करके दोषी बदमाशों को पकडऩे की मांग की है।  गौरतलब है कि बीती रात गिलेट व्यवसायी कुश निधि अग्रवाल निवासी गुरुनानक नगर पर दुकान से घर लौटते समय बदमाशों ने गोली मार दी थी। गोली व्यवसायी के पेट में लगी थी। व्यापारी की हालत नाजुक बनी हुई है और उपचार चल रहा है।  गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हेमन्त गोयल खंदौली के नेतृत्व में प्रकोष्ठ और गिलेट व्यवसायी समिति के २०० व्यापारी ओर पदाधिकारी एसएसपी बबलू कुमार से मिलने पुलिस ऑफिस पहुंचे। गोयल ने व्यापारी पर हुए हमले का ४८ घण्टे में खुलासा करने की मांग एसएसपी से की है। एसएसपी बबलू कुमार ने भी घटना को ४८ घण्टे के अंदर खोलने का भरोसा व्यापारियों को दिलाया है। साथ ही व्यापारियों ने शहर में व्यापारियों की सुरक्षा के लिए प्रतिदिन बाजारों में गश्त कराने और मुख्य बाजारों में व्यापारियों की सुरक्षा के लिए जगह-जगह पॉइंट बनाने के निर्देश तत्काल दिये। व्यापारी भाजपा नेता गोयल ने कहा कि हमारी सरकार है और हमारी सरकार में व्यापारी असुरिक्षत रहेगा, हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। तत्काल घटना का वर्क आउट होगा। दोषी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। एसएसपी ने व्यापारियों को विश्वास दिलाया कि अब ऐसी घटना की पुनर्रावत्ति न हो इसके लिए हर संभव प्रयास किए जायेंगे। एसएसपी से मुलाकात करने वालों में शशि भानू गर्ग, हरीश गर्ग, रजत गोयल, चिराग अग्रवाल, सौरव विसावर, रामकुमार गोला, योगेश अग्रवाल, आशीष गर्ग, प्रदीप चौधरी, कान्हा, विनय अग्रवाल, मनीष विसावर, दुर्गेश अग्रवाल आदि थे। 

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)। भाई बहन के रिश्ते का अटूट पर्व रक्षा बंधन पर जहा बहन भाई की कलाई पर राखी बांध कर लम्बी उम्र की कामना करती है। वही भाई अपनी बहन की रक्षा का संकल्प लेता है। लेकिन वृन्दावन कोतवाली इलाके में एक ऐसा कलयुगी भाई भी है। जिसे अपनी ही बहन की मदत करने वाला दुश्मन दिखाई देता है। नफरत ऐसी की बहन का साथ देने वाले दूसरे भाई को ही मारपीट कर घायल कर दिया। इतना ही नही नशे में धुत आरोपी भाई ने पथराव कर अपने छोटे भाई सहित मां और बहन को घायल कर दिया। घटना के संबंध में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।  जानकारी के अनुसार किशोर पुरा गौतम पाड़ा की धोबी गली निवासी कमल पुत्र रज्जो बीती रात बटाला आश्रम के समीप अपनी बहन रंजना के घर पर था । जहां पर मां श्रीमती देवी भी मौजूद थी। आरोपी भाई सोनू पुत्र रज्जो को अपनी ही बहन रंजना के साथ रिश्ता रखना और उसकी मदद करना सोनू को पसंद नहीं था लेकिन कमल अपनी बहन के साथ भाई बहन का रिश्ता निभाने में कहीं भी पीछे नहीं रहा । पीड़ित कमल के अनुसार इसी बात से नाराज सोनू ने बीती रात 10 बजे बहन के घर पर जाकर जमकर तांडव किया। आरोपी   सोनू ने नशे में धुत होकर पथराव कर दिया । हमले में  कमल बुरी तरह लहूलुहान हो गया। आरोपी ने कमल के साथ जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं  मां श्रीमती देवी एवं बहन रंजना को भी नहीं बख्शा उन्हें भी घायल कर दिया। घटना में मां के हाथ व बहन के सर में चोट बतायी गई है। घटना के बाद आज पीड़ित थाने पहुंचे जहां पुलिस ने उन्हें बिहारी जी पुलिस चौकी के लिए रवाना कर दिया। अब देखना होगा पुलिस इस मामले में क्या कार्यवाही कर पाती है। खबर लिखे जाने तक मामले में कोई कार्यवाही नही हो सकी.

Read More

मथुरा(केके पाठक) ।  पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मभूमि स्मारक समिति संरक्षक व पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बाँके बिहारी माहेश्वरी ने कहा कि मथुरा में विकास कार्यों हेतु केन्द्र व प्रदेश की सरकारों से करोड़ों की धनराशि आ रही है, किन्तु कहीं दिखाई नहीं पड़ रहा कि कहाँ क्या कार्य हुए हैं? उन्हें सूत्रों से जानकारी मिली है कि जिला प्रशासन व बृज तीर्थ विकास ट्रस्ट ने स्थानीय जुबली पार्क में मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने का प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया है जो अव्यवहारिक और औचित्यहीन है। उन्होंने कहा कि जुबली पार्क जैसा स्थल नगर में अन्यत्र कहीं नहीं, ये नगर के मध्य है, जिसके सामने महिला चिकित्सालय, सरस्वती शिशु मंदिर, स्वतन्त्रता संग्राम सैनानी भवन व आस-पास पुरातत्व संग्रहालय, भगत सिंह पार्क, जिला सहकारी बैंक, विकास बाजार आदि सार्वजनिक स्थल हैं। प्रत्येक मंगलवार को यहाँ हाट लगती है जिससे हजारों-हजारों क्रेता-विक्रेताओं का भविष्य जुड़ा है। विचारणीय है कि जुबली पार्क में सभी राजनैतिक दलों की आम सभाऐं व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन होते हैं। यदि यहाँ मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाया गया तो अवांछनीय तत्व निश्चित सक्रिय होंगे, जो मातृ-शक्ति व शिशुओं की सुरक्षा की दृष्टि के विपरीत होगा। अस्तु स्थानीय जिला प्रशासन अपने प्रस्ताव पर पुर्नविचार करे। नगर में पार्किंग स्थल बनने चाहिए, किन्तु उनके स्थान यथा सेठ बी.एन.पोद्दार स्कूल के निकट, श्रीजी बाबा आश्रम भूतेश्वर के सामने, श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आस-पास आदि ऐसे स्थानों पर हों जहाँ से जन-जीवन प्रभावित न हो व सुरक्षा की दृष्टि से सटीक हों। उन्होंने सांसद हेमा मालिनी, ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा व महापौर डॉ. मुकेश आर्य बन्धु से भी अनुरोध किया है कि वे जन-अपेक्षाओं के विपरीत कोई कार्य न होने दें व अपनी सतर्कता बनाए रख कर पहले बृज चौरासी कोसीय परिक्रमा, मथुरा-वृन्दावन, गोवर्धन, बरसाना के परिक्रमा मार्गों को दुरुस्त करायें, टिन शेड,  रैन बसेरों, जल संसाधनों आदि कार्यों को समय पूर्व पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, जिससे बृजवासी व पर्यटक यात्रीगणों को उक्त सुविधाओं से राहत को अनुभव हो सके।  

Read More

  मथुरा(सतपाल सिंह)। वृंदावन के पानीघाट क्षेत्र निवासी एक वृद्धा ने बीमारी से तंग आकर केरोसिन छिड़क कर आत्मदाह कर लिया। वृद्धा अपनी बेटी के साथ कई वर्ष से वृंदावन में रह रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मूल रूप से पश्चिम बंगाल निवासी विशाखा (87) लगभग 15 वर्ष से अपनी बेटी गीता के साथ उसके पानीघाट स्थित मकान में रह रही थीं। शुक्रवार दोपहर गीता किसी काम से घर से बाजार गई थी, तभी विशाखा ने खुद को आग लगा ली।  पड़ोसियों ने धुआं उठता देखा तो घटनास्थल पर पहुंच गए तो मंजर देख सहम गए। लोगों ने वृंदावन पुलिस और दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंची गीता ने दरवाजा खोला तो कमरे में उसकी मां विशाखा मृत पड़ी थी। जानकारी होने पर मृतका की बेटी भी आ गई। गीता के अनुसार उसकी मां कई वर्ष से सांस की बीमारी से तंग थी। गीता ने बताया कि उसक भाई दिलीप कोलकाता से चल दिया है। उसके आने के बाद अंतिम संस्कार होगा।      

Read More

  मथुरा(केके पाठक)। बरसाना पुलिस ने कुख्यात अपराधी जमेशद के साथी और  15000 के इनामी अपराधी दीनू को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका एक साथ पुलिस को चकमा देकर भाग जाने में सफल रहा।   वर्ष 2015 में दीनू पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ था। तभी पुलिस को दीनू की तलाश थी लेकिन वह पुलिस को चकमा दे रहा था। इस बीच हाजिर नहीं होने पर न्यायालय से कुर्की के आदेश भी जारी हो गये थे। लगातार फरारी काट रहे दीनू पर मथुरा पुलिस ने 15000 रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। बरसाना थाने में दीनू पर वर्ष 2015 से अब तक  एर्म्स एक्ट सहित चार मुकदमा दर्ज हो चुके थे। इस बीच दीनू लगातार अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था। सीओ छाता कालीरमन ने बताया कि फरार चल रहे आरोपयिों की धपकड़ के लिये चलाए जा रहे अभियान के तहत बरसाना पुलिस ने दीनू पुत्र याकूब निवासी हाथिया थान बरसाना को गोवर्धन बरसाना  रोड स्थित हाथिया चौराहा से रात्रि करीब ढ़ाई बजे प्रभारी निरीक्षक थाना बरसाना सुनील कुमार तौमर ने गस्त के दौरान गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 315 वोर का तमंचा और कारतूस भी बरामद किये हैं। दीनू कुख्यात अपराधी जमशेद उर्फ कंजा का साथी है। जमशेद इस समय जेल में है। दीनू कुर्की के बाद भी फरार चल रहा था। हालांकि इस दौरान दीनू का एक साथी खुर्शीद भागने में सफल रहा।      

Read More

मथुरा(सुनील शर्मा)। केंद्र और प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की प्रगति जानने के लिए शुक्रवार को प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद  मथुरा पहुंचे। उन्होंने महावन तहसील के बल्देव ब्लाक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बल्देव थाने के साथ ही सांसद हेमामालिनी के गोद लिये गांव रावल का भी दौरा किया। प्रमुख सचिव ने बताया कि वह खामियां देखने के लिए नहीं आये हैं। सरकार की योजनाओं की प्रगति कैसे है यह जानने आये हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं की प्रगति अच्छी है, बताया गया है कि खादबीज की भी कोई कमी नहीं हैं। बल्देव थाने में एफआइआर दर्ज करने की स्थिति की जानकारी ली और कहा कि फरियादियों की बात सुनी जाये उन्हें जिला मुख्यालय और लखनऊ तक दौड़ नहीं लगानी पड़े। ब्लदेव ब्लॉक पर इस दौरान ब्लॉक प्रमुख राजपाल भरंगर बजट की कमी की बात कही। उन्होंने कहाकि जनता तक योजनाओं का पूरा लाभ नहीं पहुंच रहा है, इसमें बजट की कमी आड़े आ रही है। बल्देव बीडीओ स्वेतांक पाण्डेय ने बताया कि योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी की जिससे संतुष्ट नजर आये। बल्देव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर साफ सफाई की स्थिति पर नाराजगी जताई हालांकि आसपास के गांवों के लोगों ने जो उस समय स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद  थे पीने की पानी की समस्या उठाई। मनीष सिकरवार और मनवीर शर्मा ने अवगत कराया कि यहां पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। मरीज दवा लेने के लिए भी बोतल में पानी लेकर आते हैं। कुछ दिन पूर्व पानी की टंकी बनवा दी कई थी लेकिन मीठे पानी का श्रोत नहीं तलाश गया इस लिए इस टंकी का कोई उपयोग नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क के दूसरी ओर मात्र 300 मीटर की दूरी पर मीठा पानी है वहां से आसानी से स्वास्थ्य केंद्र की इस समस्या का समाधान किया जा सकता है। प्रमुख सचिव ने सांसद हेमा मालिनी के गोद लिये गांव रावल का भी निरीक्षण किया और यहां कराये गये कामों की हकीकत जानी। उन्होंने ग्रामीणों से भी बात की।  इस दौरान प्रमुख सचिव के साथ जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, सीडीओ आदि मौजूद रहे।   

Read More

मथुरा(केके पाठक)।  वो 21 मई 1991 की काली रात। मैं अपने घर में था। मौसम खराब था। झमाझम बरसात और आंधी तूफान। कड़कडती बिजली जैसे किसी बड़ी अनहोनी की गर्जना कर रही थी। बरसात कुछ थमी तो करंट सी दौड़ती एक खबर मेरे कानों में पड़ी। मैं सुनकर सन्न रह गया था, मैं ही क्या पूरा राष्ट्र स्तब्भ था। यूं कहिये आंधी तूफान के साथ बदलते बादल के साथ प्रकृति रोने लगी हो। खबर थी तमिलनाडु के पेरंबदूर में भारतीय राजनीति के चमकते सितारे प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की। यह हत्या थी देश के एक युवा सपने की, वह सपना जो धीरे-धीर हिन्दुस्तान की सियासत से विश्व विरादरी में साकार होने की ओर बढ़ रहा था। मेरी लिए राजीव गांधी के खास मायने थे, मुझे याद है कि उनके पेरंबदूर के दौरे से कुछ महीने पहले के उनके राजस्थान के दौरे की। ट्रेन में सवार राजीव गांधी से मेरी वह पहली करीबी मुलाकात थी, उनके सरल और सहज स्वभाव के आगे मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि मैं एक प्रधानमंत्री के सामने बैठा हूं। मेरी राजीव गांधी से मुलाकात बड़े भाई मथुरा-वृंदावन सीट से तब विधायक और अब कांग्रेस के उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रदीप माथुर ने कराई। राजीव गांधी उस पल केन्द्रीय मंत्री एचके एल भगत से बातों में मशगूल थे, उन्होंने फिर मेरी ओर देखा और बोले, कमलकांत पूछो क्या पूछना चाहते हो, मैं बेहद उत्साहित था, इस विशेष इंटरव्यू को लेकर। मैने पहला सवाल पूछा था कि देश के विकास के लिए आप क्या-क्या करना चाहते हैं। कुछ गंभीर हुए फिर बोले, दूर संचार क्रांति के जरिये तकनीकी रूप से भारत को मजबूत करना होगा। संचार क्रांति लानी होगी, जिससे देश का युवा रोजगार पा सकेगा। देश उन्नति कर सकेगा, विश्व विरादरी में भी भारत सशक्त  देशों की कतार में खड़ा होगा। मैने पूछा, कांग्रेस की मजबूती के लिए आप क्या करना चाहेंगे। सवाल पर पहले राजीव ने एचके भगत की ओर देखा फिर मुस्कराये और बोले, कांग्रेस का संगठानिक ढांचे में कुछ बदलाव की जरूरत है। उनका कहने का आश्य साफ था कि वे मनोनीत प्रक्रिया में नहीं बल्कि लोकतांत्रिक तरीके से संगठानिक चुनावों के जरिये पदों पर कार्यकर्ता काबिज होने की प्रक्रिया को और भी मजबूत करना चाहते हैं। उनकी मंशा थी कि जो जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता मेहनत करता है, कांग्रेस के लिए दिन रात पसीना बहाता है, उसे उसकी मेहनत का सम्मान, वाजिव हक उसे मिलना चाहिए। वह तभी संभव हो सकता है कि जब संगठानिक चुनावी कसौटी पर कसकर ही कार्यकर्ता पदों पर आसीन हो। यह उनकी कांग्रेस को ताकतवर पार्टी बनाने की दूर गामी सोच थी। मैं देखता हूं कि आज राजीव गांधी हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वे संचार क्रांति का ऐसा रास्ता तैयार करके गये, जिस पर कुछ वर्षों में भारत कम्प्यूटर युग की ओर तेजी से दौडऩे लगा और कम्प्यूटर युग से देश के युवाओं की तकदीर बदलने में देर नहीं लगी। यही नहीं देश को चुनाव प्रक्रिया में इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें जैसा सरल विकल्प दिलाया। जिससे कई दिनों का काम कुछ घंटों में होता है। टेक्नलॉजी के जरिये यह संभव होना, राजीव की ही देन थी। आज के दिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का 74 वां जन्मदिवस है, मुझे उनका ट्रेन में लिया गया इंटरव्यू रह-रह कर याद आया।

Read More

  मथुरा(सतपाल सिंह)। संस्कार भारती (मथुरा महानगर) द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतरत्न स्व.अटल बिहारी बाजपेई की पुण्य स्मृति में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन मंगलवार को सर्वेश्वरी सदन मथुरा में किया गया । वाजपेई एवं पद्मश्री स्व. गोपालदास नीरज को स्मरण करते हुये कवियों ने अपने काव्य पुष्प अर्पित किये । संस्थाध्यक्ष पं. गजेन्द्र शर्मा एवं जिला संयोजक घनश्याम हरयाना, चंद्र शेखर शर्मा, नेत्रपाल गौतम ने दोनो महान विभूतियों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का प्रारम्भ  किया गया। डॉ रमाशंकर पाण्डेय द्वारा वाजपेई औ? गीतकार गोपालदास नीरज से जुड़े कई संस्मरण सुनायें। उन्होने कहा कि  भारती की आरती अटल जी उतारते थे, आरती अटलजी की जनता उतारती, प्यासे जन जन के अधर रहेंगे ,गीतों की दुनियाँ में नीरज अमर रहेंगे, अमर रहेंगे आदि गीतो से श्रोताओं भावविभोर कर दिया । कवि रवीन्द्र रसिक ने बदल गया है मौसम कितना एक तुम्हारे जाने से, गीत पढा । कवियित्री प्रिया शर्मा ने कभी फुटपाथ पे रहते, कभी पैदल ही चलते हैं, वो अटल रुप में सबके दिल में रहते हैं, कविता द्वारा श्रद्धाँजलि अर्पित की । कवियित्री भारती शर्मा ने ह्यरहा अमर इतिहास जिन्होंने ऐसे अटल दुलारे थे कविता पढ़ी। कवि तेजवीर सिंग तेज सुखदेव चतुवेर्दी, गोपाल गोप, कुसुम लता कुसुम,  कवि संतोष कुमार सिंह, रितेश गौतम आदि ने अपनी कविताओं की काव्यांजलि दी । अंत में कवि हरिबाबू ओम द्वारा जब तक सूरज चाँद रहेगा अटल तुम्हारा नाम रहेगा कविता पढ़कर कार्यक्रम को पूर्ण किया कार्यक्रम का संचालन कर रहे अनुपम गौतम एडवोकेट ने पूर्व प्रधानमंत्री की जीवंतता पर कविता पढ़ी। महामंत्री मनोज शर्मा कोषाध्यक्ष शेलेन्द्र गोयल, राजीव अग्रवाल, सपना खण्डेलवाल, भरत खण्डेलवाल, संजय पण्डित भवानी शंकर गौतम अनुराग पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।      

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More