BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा(सतपाल सिंह)। ब्रजमंडल क्षत्रिय राजपूत सभा की बैठक सोमवार को भारद्वाज सेवा सदन में हुई। इसमें जातिगत आरक्षण विरोधी आन्दोलन को तेज करने की रणनीति पर चर्चा हुई। महासभा के अध्यक्ष ठा. मुकेश सिंह सिकरवार ने पूर्व चेररमैन रमन ठाकुर के नाती सोनू ठाकुर को यूथ विंग का विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया। सभी ने उनका स्वागत किया। सिकरवार ने इस मौके पर सभी से आगामी 2019 के चुनावों में मोदी सरकार को जबाब देने की तैयारी रखने का आव्हान किया। उन्होंने मोदी सरकार को होश में आकर युवाओं से किए वायदे याद करने की मांग की। अध्यक्षता डॉ. बिजेन्द्र सिंह व संचालन महामंत्री ओमवीर सिंह एडवोकेट ने किया। इस मौके पर ठा. विष्णु सिंह, दिवाकर सिंह, रणवीर सिंह गौर, शिवराम पहलवान, देवकीनंदन सिकरवार, ओमप्रकाश दरोगा, रोहन सिंह, सेवकराम, भानु ठाकुर, राहुल ठाकुर, सचिन ठाकुर, अंकित सिंह, भनसी ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Read More

राया(केके पाठक)। रक्षाबंधन पर्व पर गोपालबाग में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें छोटी बड़ी तमाम कुश्तियां लड़ी गयी। अंतिम कुश्ती हरिओम पहलवान ने बिना लड़े जीती और कुश्ती दंगल में विजेता पहलवानों को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। गोपालबाग में आयोजित कुश्ती दंगल का शुभारम्भ पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा ने पहलवानों का हाथ मिलवा कर किया। उन्होनें कहा कि कुश्ती दंगल ब्रज क्षेत्र की पुरानी परम्परा है हमें इसको बचाए रखने के लिए ऐसे दंगलों का आयोजन कराना चाहिए। दंगल आयोजक केहरी ंिसह पहलवान ने कहा कि सरकार को पहलवानों के लिए रोजगार भत्ता आदि के लिए व्यवस्था करनी चाहिए। कुश्ती दंगल सचिन पहलवान तिरवाया और बागडू पहलवान दिल्ली के मध्य हुयी कुश्ती बराबर पर छूटी। वहीं इलियास पहलवान और भूरा पहलवान रेलवे की कुश्ती भी काफी रोमाचंक मुकाबले के बाद बराबर पर रही। बंटी पहलवान  ने मोहित दिल्ली को पराजित कर दिया। विपिन पहलवान विसावली ने सौनू हाथरस को पराजित कर दिया। विश्पु पहलवान नगला दीपा ने अपने प्रतिद्वंदी पहलवान को पछाड़ कर विजय श्री हासिल की। आर्यन पहलवान दिल्ली और पवन पहलवान मदैम की कुश्ती भी रोमाचंक मुकाबल के बाद बराबरी पर रहीं। अंतिम कुश्ती में हरिओम पहलवान से लडऩे कोई नहीं आया तो हरिओम पहलवान को विजेता घोषित कर पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह,चौब सिंह, ज्ञान सिंह, जगदीश प्रसाद भारद्वाज, रहीस, बन्टू, सलीम खान आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।   

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। विश्व शांति सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में प्रियाकान्तजू मंदिर के सामने भागवत कथा के द्वितीय दिवस की शुरूआत भागवत आरती और विश्व शांति के लिए प्रार्थना के साथ की गई । कथा के मध्य देवकीनंदन महाराज ने कहा कि मानव का विचित्र मन हर उस काम में लगता है जिसे संत, गुरू, महात्मा मना करते हैं, पुराण, वेद जिसे वर्जित बताते हैं। यही कारण है कि जीव उसका फल भोगता है । असभ्य वातार्लाप को संस्कारों की कमी बताते हुये देवकीनंदन महाराज ने कहा कि किसी को गाली देने, अपशब्द बोलने में लोग अपनी कला समझते हैं लेकिन ये कला नहीं है ये उनके माँ-बाप की कमजोरी है । जिन्होंने उन्हें सिखाया ही नहीं है की किसी को अपशब्द बोलना आपके संस्कारों और परवरिष का परिचय है। इसमें अपमान व्यक्ति का नहीं उनके माँ-बाप का है।  देवकीनंदन महाराज ने आगे कहा कि कलयुग की प्रवृति ही हमारे मन में अविश्वास प्रकट करती है, इस बात का हमेशा ध्यान रखें। जब कभी भी हमारे मन में अविश्वास होता है चाहे वो धर्म के प्रति अविश्वास हो, चाहे गुरू के प्रति अविश्वास हो, चाहे भगवान के प्रति अविश्वास हो, धर्म से संबंधित अविश्वास कलयुग का ही प्रभाव है। इसका प्रभाव ही हमें पापी बनने पर विवश करता है। जब-जब हमारा मन अधर्म की ओर बढ़े और सज्जनों के प्रति विश्वास ना रहे तो समझ लेना चाहिए की कलयुग हम पर हावी हो रहा है। महाराज श्री ने भागवत की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि यह भगवान की भागवत, भक्तों की कथा है, ये पांचवा वेद है। वेद व्यास जी महाराज ने सभी वेदों का सार इसमें है और सबसे आखिर में लिखा ये पुराण है इसलिए पुराणों का भी सार है । कथा पंडाल में 108 भागवत कथा के यजमानों सहित एच.पी. अग्रवाल, राजेष सिंह, विष्वनाथ केड़िया, श्रवण केसरी, सन्तोष कुमार, आचार्य इन्द्रेषशरण, श्यामसुन्दर शर्मा, रूपा जैयसवाल, आचार्य चन्द्रप्रकाष शर्मा आदि कई गणमान्य उपस्थित थे । 

Read More

मथुरा(सतपाल) । एसएसपी बबलू कुमार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टरों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। इस बदलाव के बाद कानून व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई गई है। उपनिरीक्षक भीम सिंह जावाला केजेएस से एसएसआई थाना हाईवे, उप निरीक्षक अमरपाल केजेएस से चौकी प्रभारी कस्बा राया,  उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह चौकी जैंत थाना वृंदावन से चौकी प्रभारी सिविल लाइन सदर बाजार, उप निरीक्षक राजेश्वर सिंह प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से चौकी प्रभारी सिविल लाइन निरस्त कर केजेएस भेजा गया है। उपनिरीक्षक कल्याण सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी कस्बा नौहझील, उपनिरीक्षक वेदपाल सिंह पुलिस लाइन से केजेएस, उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह पुलिस लाइन से थाना सुरीर, उपनिरीक्षक अजीत कुमार पुलिस लाइन से थाना महावन, उपनिरीक्षक सुंदर लाल को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी बांगाली घाट थाना सदरबाजार भेजा गया है। वहीं उपनिरीक्षक राजीव कुमार चौकी प्रभारी जैंत को थाना शेरगढ़ बनाया गया है। उपनिरीक्षक अवधेश कुमार एसएसआई वृंदावन को चौकी प्रभारी जैंत, उपनिरीक्षक  छत्रपाल सिंह चौकी प्रभारी बंगाली घाट कोतवाली को चौकी प्रभारी हसनपुर थाना नौहझील, उप निरीक्षक कमलेश सिंह चौकी प्रभारी कस्बा राया को केजेएस, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार थाना नौहझील को चौकी प्रभारी परखम थाना फरह, उप निरीक्षक बिजय बहादुर एसएसआई थाना सदर बाजार को चौकी प्रभारी मसानी बनाया गया है।  निरीक्षक चतर सिंह प्रभारी डीसीआर को अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक क्राइम एवं प्रशासन नौहझील, निरीक्षक उपासना यादव को अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक क्राइम एंव प्रशासन कोतवाली, निरीक्षक रमेशचंद शर्मा को प्रभारी यमुना प्रदूषण सेल को अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक क्राइम एवं प्रशासन छाता, निरीक्षक हरेंद्र पाल सिंह को पुलिस लाइन से अपराध शाखा विवेचना भेजा गया है। निरीक्षक सतीशचंद यादव को प्रभारी समन सेल से हटा दिया गया है। निरीक्षक प्रमोद पंवार को प्रभारी निरीक्षक छाता से प्रभारी डीसीआरबी एवं एसजेपीयू बनाया गया है। निरीक्षक आजाद पाल थाना फरह प्रशिक्षण से वापस कर अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक वृंदावन बनाया गया है।    

Read More

  मथुरा(सतपाल सिंह)। जिला उद्योग व्यापारी बंधु की बैठक पुलिस लाइन  में एडिशनल एसपी यातायात बृजेश कुमार एवं विजय शंकर मिश्रा की उपस्थिति में पुलिस लाइन सभागार में की गई। जिसमें व्यापारी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर अजय चतुर्वेदी नगर अध्यक्ष एवं व्यापारी नेताओं ने अपने सुझाव दिये। एसपी यातायात ने गौर कर तत्काल समाधान करने का आश्वासन व्यापारी नेताओं को दिया और व्यापारियों से भी सहयोग की अपेक्षा की। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष अजय चतुवेर्दी, महामंत्री अंशुल अग्रवाल, सह महामंत्री मृदुल अग्रवाल प्रेस वाले, कोषाध्यक्ष देवेंद्र मित्तल  सौंख रोड व्यवसाई समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सैनी, मंडी समिति ट्रांसपोर्ट नगर के अध्यक्ष चौधरी करणवीर सिंह, महामंत्री प्रदीप सिंह,  ताराचंद अग्रवाल अध्यक्ष, महामंत्री बालकृष्ण औरंगाबाद व्यवसाई समिति,  अनिल गर्ग अध्यक्ष सिविल लाइन व्यवसाई समिति ने अपने विचार रखे। दूसरी ओर पुलिस लाइन सभागार में एसपी यातायात डॉक्टर बृजेश सिंह, नवागत सीईओ सिटी विजय शंकर मिश्रा एवं सीईओ यातायात ने व्यापारी नेताओं के साथ व्यापारी सुरक्षा एवं यातायात पर वार्ता की। इस अवसर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री मदन मोहन श्रीवास्तव  प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।   फोटो-29यूपीएच मथुरा02चित्र परिचय-

Read More

मथुरा(केके पाठक)। प्रभारी निरीक्षक  सुनील कुमार तोमर थाना बरसाना द्वारा उपरोक्त आदेश/निदेर्शों के आर.टी सैट थाना गोवर्धन के सूचना मिली कि थाना गोवर्धन की तरफ से तीनों अभियुक्त एक सफेद रंग की अपाचे बिना नम्ब्र की मोटरसाइकिल पर पर सवार होकर बरसाना की तरफ जा रहे हैं। जिन्हें रुकने के लिए कहा गया लेकिन वो नहीं रुके बदमाश होने का शक हुआ तो जरैला चौराहे पर उपनिरीक्षक इन्द्रजीत सिंह, उपनिरीक्षक त्रिमोहन कांस्टेबल अक्षय कुमार, सतीश कुमार, परीक्षित चौधरी, चालक कपिल देव ने उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तीनों ही सड़क किनारे भागने के चक्कर में गिर गये तो उन बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायर किये। पुलिस ने शाहिद पुत्र साहून निवासी देवसेरस थाना गोवर्धन जिला मथुर, आरिफ उर्फ फटीरा उर्फ फकीरा पुत्र दीनू निवासी मंडौरा थाना गोवर्धन जिला मथुरा तथा  आसम पुत्र उन्नस निवासी देवसेरस थाना गोवर्धन को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से दो तमंचे, एक छुरी बरामद की। 2017 से संबंधित लूटे हुये 2430 रुपये बरामद किये तथा बरामदा मोटर साइकिल  को धारा 207 एम.वी.एक्ट में सीज कर दिया।  

Read More

मथुरा(केके पाठक)। नवचेतन एक आवाह्न संस्था ने उद्देश्य की ओर अग्रसर होते हुए नवचेतन एक आवाह्न संस्था का गठन समाज के उन बच्चों को शिक्षित करने के लिए हुआ था जो किसी कारणवश आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते हैं। संस्था पिछले काफी दिनों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही है। इसी कड़ी में एक कदम बढ़ाते हुए  नवचेतन एक आवाह्न संस्था ने ऐसे बच्चों को पढ़ाने के उद्देश्य से एक छोटी सी पहल के रूप में विद्यालय का संचालन शुरू किया। जहां शाम के समय संस्था के सदस्यों के द्वारा इन बच्चों को पढ़ाया जाएगा।सभी लोगों ने संस्था के इस कार्य की सराहना की व जरुरी मदद के लिए आसपास के लोगों ने सहयोग किया आश्वासन भी दिया। इस मौके पर संस्थापक अरविंदम चतुर्वेदी, महासचिव संदीप कुलश्रेष्ठ कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा सचिव प्रियंका शर्मा, माला दुवे, दीपाली व अन्य सदस्य मौजूद रहे।    

Read More

मथुरा(सुनील शर्मा)। कार को बचाने के चक्कर में एक ट्रेक्टर ट्राली बम्बा में पलट गई, वहीं खेत पर गया एक किसान यमुना में डूब गया।  थाना महावन क्षेत्र के ब्रम्हांड घाट रोड पर कन्नौज से आये श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर बम्बे में पलट गई। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली कार को बचाने के चक्कर में पलट गई। जिसमें तीन लोग ट्रैक्टर के नीचे दब गए । जिनके बचने की कम संभावना है। वहीं दर्जनों श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए है। सभी को जिला अस्पताल भेजा गया है।  दूसरी ओर  खेत पर गया किसान यमुना में डूबा, सूचना मिलने पर यमुना किनारे ग्रामीणों की भीड़ लग गई।  थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत बेगमपुर निवासी किसान मुन्ना पुत्र लीलाधर यमुना में डूब गया। किसान का शव खबर लिखे जाने तक नही मिला था। मांट पुलिस और गोताखोर यमुना में किसान के शव को ढूढ़ने का प्रयास कर रहे है। किसान के डूबने की सूचना पर घर में कोहराम मच गया है।  

Read More

मथुरा(अनिल कुमार)। भाई-बहनों के पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन पर्व पर बछगांव के यदुवीर सिंह ने बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं अभियान के अन्तर्गत गांव में गरीब परिवारों की 30 बेटियों को गोद लेकर शिक्षा ग्रहण कराने का संकल्प लिया है। इससें समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया है। कस्बा के गांव बछगांव के रक्षाबंधन पर्व पर बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं अभियान के अन्तर्गत गांव की गरीब परिवारों की 30 बेटियों को निःशुल्क शिक्षा ग्रहण कराने का संकल्प गांव के ही यदुवीर सिंह ने लिया है। इसे लेकर गांव की 30 बेटियों का नवल सिंह इण्टर काॅलेज में प्रवेश दिलाया है। इन छात्राओं को ड्रेस, बैग, जूता व मौजे और स्कूल की फीस अपने निजी खर्चे से जमा की। यदुवीर सिंह ने गांव की 30 बेटियों को निःशुल्क शिक्षा ग्रहण करने का तोफहा दिया। सहकारी समिति बछगांव के अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ने कहा कि गांव की गरीब परिवारों 30 बेटियों को निःशुल्क दिलाकर समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया है। ऐसे अभियान के माध्यम से समाज को दिशा मिलेगी। अभियान के दौरान रचना, शिवानी, रोशनी, प्रियंका, शिवाकुमारी, पूजा, राधा, पिंकी, मधु, निशा, तनु, सोनिया, शिवानी कुमारी, गजल, पूनम, मोहिनी, खुशी, अंजलि    आदि बेटियों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर गुड्डू सिंह, लक्ष्मण सिंह, प्रबंधक महीपाल सिंह, बल्देव कुन्तल आदि उपस्थित थे।    

Read More

सौंख(अनिल कुमार)। सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओें ने मुख्य बाजार स्थित कैम्प कार्यालय पर भारत रत्न व पूर्व प्रधानमत्री अटल बिहारी वाजपेयी की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान पूर्व प्रधानामंत्री के छायाचित्र पर भाजपा के वरिष्ठ नेता चैधरी सुधीर बाबा अग्रवाल ने पुष्प् अर्पित किये। पूर्व नगर अध्यक्ष गिरीश चैधरी ने कहा कि अटल जी के पथ-चिह्नों पर चलना ही उनको सच्ची श्रद्धंाजलि है। इस मौके पर चैधरी साकेत गर्ग, कृष्ण कुमार, कन्हैया शर्मा, पवन सिंघल, डा.देवी प्रसाद शर्मा, डा.घनश्याम शर्मा, अमित सिंघल, महताप सिह, प्रदीप वर्मा, सचिन गर्ग, राजेन्द्र कुशवाह, योगेश लम्बरदार, महेश गुप्ता, लोकेश, विशेष अग्रवाल, सागर गर्ग, भानू लोहिया, राशिद कुरैशी, ओमप्रकाश कुशवाह, दीपक वर्मा, गोविन्द अग्रवाल, मोहन लाल गर्ग, कान्हा कुन्तल आदि कार्यकार्ता उपस्थित थे।

Read More

सौंख(अनिल कुमार)। थाना मगोर्रा के गांव पाली में एक महिला से दो अज्ञात बाइक सवार चांदी व सोने के आभूषणों साफ करने के नाम पर लेकर रफूचक्कर हो गये। पीड़ित महिला ने डायल 100 को सूचना दी। सोमवार को मथुरा रोड़ स्थिम गांव पाली डूंगरा निवासी मंजू पत्नी कप्तान सिंह के घर पर दो अज्ञात बाइक सवार सोने व चांदी के आभूषणों को साफ करने की मुनादी कर रहा थे। तभी घर से पीड़ित महिला घर से बाहर आयी तो आभूषणों को साफ करने बात कही। महिला ने पहले तो घर में रखें चांदी चुटकी को साफ करने को दी। इसके बाद महिल से कोई सोने का समान साफ करने को मंागा तो महिला ने घर के अन्दर अलमारी में करीब पंचास हजार रूपये की सोने की लर साफ करने को दे दी। और लर को साफ करने लगे तभी दोनों बाइक सवार महिला से अन्य आभूषणों को मांग की तो महिला घर में चली गई। और मौके पर फायदा उठाकर अज्ञात दोनों बाइक सवारों सोने की चैन को लेकर फारार हो गई। पीड़ित महिला घर से बाहर आयी तो घर के पास कोई नही दिखाई दिया। इससें महिला के पैरो तले जमीन खिसक गई। पीड़ित महिला मंजू देवी ने डायल 100 पर सूचना दी। मौके पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी दी। और पीड़ित महिला ने थाना मगोर्रा पहुंचकर तहरीर दी। इस बारे में थानाध्यक्ष मगोर्रा यशपाल सिंह ने बताया कि गांव पाली डंूगरा में दो अज्ञात बाइक सवारों ने महिला से सोने चैन को साफ करने के नाम पर लेकर रफूचक्कर हो गये है। पीड़ित महिला की ओर कोई तहरीर नही आयी है। 

Read More

मथुरा(पवन शर्मा)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी के मद्देनजर जन्मभूमि के आसपास अतिक्रण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन इस अभियान में निगम का पीला पंजा रसूखदारों के रौब के आगे अटक अटक के आगे बढ़ रहा है।  सोमवार को नगर निगम द्वारा थाना गोविंद नगर से जन्मभूमि के वीआईपी गेट तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस में अवैध निर्माणों को सख्ती से धवस्त किया गया। लेकिन पीले पंजी के रफ्तार कमजोर लोगों के निर्माणों पर कुछ ज्यादा ही तेज रही। इस दौरान होटल मैंनशन एण्ड रेस्टोरेंट के आगे के हिस्से को भी तोड़ा गया है।  नगम  की जेसीबी जैसे ही होटल मैंशन पर तोडफोड़ शुरू की तभी होटल के मैनेजर ने किसी प्रभावशाली व्यक्ति को फोन लगाया और निगम के अधिकारियों से बात कराई, इसके बाद निगम की जेसीबी आगे बढ़ गई। वहीं रास्ते में एक जनरेटर भी रोड पर रखा हुआ था लेकिन उसे नहीं हटाया गया। जब मीडिया ने इस बारे में पूछा तो अधिकारियों ने बताया कि जनरेट के स्वामी को नोटिस दे दिया गया है वह खुद ही जनरेटर को हटा लेगा।  स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले तीन साल में कई बार यहां अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया लेकिन हर बार इन स्थाई अतिक्रमणों को बिना छूए ही पीलापंजा आगे बढ़ जाता था।    

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More