देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(सुनील शर्मा)। कार को बचाने के चक्कर में एक ट्रेक्टर ट्राली बम्बा में पलट गई, वहीं खेत पर गया एक किसान यमुना में डूब गया। थाना महावन क्षेत्र के ब्रम्हांड घाट रोड पर कन्नौज से आये श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर बम्बे में पलट गई। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली कार को बचाने के चक्कर में पलट गई। जिसमें तीन लोग ट्रैक्टर के नीचे दब गए । जिनके बचने की कम संभावना है। वहीं दर्जनों श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए है। सभी को जिला अस्पताल भेजा गया है।
दूसरी ओर खेत पर गया किसान यमुना में डूबा, सूचना मिलने पर यमुना किनारे ग्रामीणों की भीड़ लग गई। थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत बेगमपुर निवासी किसान मुन्ना पुत्र लीलाधर यमुना में डूब गया। किसान का शव खबर लिखे जाने तक नही मिला था। मांट पुलिस और गोताखोर यमुना में किसान के शव को ढूढ़ने का प्रयास कर रहे है। किसान के डूबने की सूचना पर घर में कोहराम मच गया है।













Related Items
यमुना मैय्या की कराह
कौन सुने यमुना की करुण पुकार?
किसान, युवा, महिला एवं मजदूर के उत्थान में कारगर हो रहा पखवाड़ा, ग्रामीणों की राह हो रही आसान : भजनलाल शर्मा