BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अंतिम कुश्ती हरिओम ने बिना लड़े जीती

कुश्ती दंगल में पहलवानों का हाथ मिलवाते पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा साथ में केहरी सिंह पहलवान। राया(केके पाठक)। रक्षाबंधन पर्व पर गोपालबाग में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें छोटी बड़ी तमाम कुश्तियां लड़ी गयी। अंतिम कुश्ती हरिओम पहलवान ने बिना लड़े जीती और कुश्ती दंगल में विजेता पहलवानों को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। गोपालबाग में आयोजित कुश्ती दंगल का शुभारम्भ पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा ने पहलवानों का हाथ मिलवा कर किया। उन्होनें कहा कि कुश्ती दंगल ब्रज क्षेत्र की पुरानी परम्परा है हमें इसको बचाए रखने के लिए ऐसे दंगलों का आयोजन कराना चाहिए। दंगल आयोजक केहरी ंिसह पहलवान ने कहा कि सरकार को पहलवानों के लिए रोजगार भत्ता आदि के लिए व्यवस्था करनी चाहिए। कुश्ती दंगल सचिन पहलवान तिरवाया और बागडू पहलवान दिल्ली के मध्य हुयी कुश्ती बराबर पर छूटी। वहीं इलियास पहलवान और भूरा पहलवान रेलवे की कुश्ती भी काफी रोमाचंक मुकाबले के बाद बराबर पर रही। बंटी पहलवान  ने मोहित दिल्ली को पराजित कर दिया। विपिन पहलवान विसावली ने सौनू हाथरस को पराजित कर दिया। विश्पु पहलवान नगला दीपा ने अपने प्रतिद्वंदी पहलवान को पछाड़ कर विजय श्री हासिल की। आर्यन पहलवान दिल्ली और पवन पहलवान मदैम की कुश्ती भी रोमाचंक मुकाबल के बाद बराबरी पर रहीं। अंतिम कुश्ती में हरिओम पहलवान से लडऩे कोई नहीं आया तो हरिओम पहलवान को विजेता घोषित कर पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह,चौब सिंह, ज्ञान सिंह, जगदीश प्रसाद भारद्वाज, रहीस, बन्टू, सलीम खान आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More