BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

  मथुरा(केके पाठक)। घर में चार एलइडी लगी हैं, दो पंखे हैं लेकिन बिजली का मीटर इतनी तेजी से घूम रहा है कि सिर कचकरा जाये। इस तरह की शिकायत शहर से गांव तक लोग कर रहे हैं। अब यह मामला विधान सभा में भी उठ गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभापित रमेश यादव ने प्रकरण को संदर्भ समिति को सौंपने के निर्देख्श दिए हैं।   घरों में लगाए जा रहे बिजली मीटरों के तेज चलने का मामला विधान परिषद तक पहुंच गया है।  विधान परिषद में यह मामला गूंजा। सपा के शतरुद्र प्रकाश ने प्रश्न प्रहर में मामला उठाया उन्होंने कहा कि वाराणसी समेत पूरे प्रदेश में उपभोक्ता परेशान हैं। 2012-13 में जिन कंपनियों को ब्लैक लिस्ट किया गया था, विद्युत वितरण निगम उन्हीं कंपनियों से मीटर खरीद रहा है। आईआईटी कानपुर ने भी जांच में कुछ कंपनियों को दोषी ठहराया था, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इस सवाल पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि प्रयोगशालाओं में टेस्ट के बाद ही मीटर लगाए जाते हैं। इसके बाद भी कहीं कोई दिक्कत आ रही है, तो उसकी जांच कराई जा सकती है। आईआईटी कानपुर की जांच रिपोर्ट के बाबत भी उन्होंने बाद में अवगत कराने के लिए कहा। इस पर एक बार फिर शतरुद्र प्रकाश ने कहा कि मामला प्रश्न संदर्भ समिति को सौंप दिया जाए। नेता सदन डा. दिनेश शर्मा और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने इस पर एतराज किया। अंत में सभापति रमेश यादव ने प्रकरण संदर्भ समिति को सौंपने के निर्देश दिए।    

Read More

मथुरा(केके पाठक)।  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बड़ी संख्या में विद्युत विभाग के संविदा कर्मियों को हटाए जाने के विरोध में विद्युत संविदा मजदूर संगठन (ऊ.प्र.) द्वारा बिजली घर कैंट मथुरा पर जारी धरने को रालोद जिलाध्यक्ष कुँवर नरेंद्र सिंह ने समर्थन दिया व बड़ी संख्या में धरना दे रहे संविदा कर्मियों को सम्बोधित करते हुए कुँवर नरेंद्र सिंह ने कहा की जल्द न्याय ना मिलने पर मेरे नेतृत्व में संविदा कर्मी ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के निवास की बिजली काटेंगे,  जिसकी तिथि जल्द घोषित कर दी जाएगी। इस अवसर पर कांग्रेस नेता यामिनी रमण आचार्य व अन्य लोग उपस्थित थे। संविदा कर्मियों को हटाए जाने को लेकर आज बिजली घर पर विद्युत संविदा मजदूर संगठन के तत्वावधान में संविदाकर्मियों का शहर के कैंट बिजली घर पर धरना जारी रहा। संविदा कर्मियों की मांगों के समर्थन देने के लिए गुरूवार को कांग्रेस व रालोद के नेताओं ने धरना स्थल पर पहुंचे। नेताओं ने सरकार के इस विरोध को संविदा कर्मियों के हितों पर कुठाराघात बताया। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा के निवासी स्थान पहुंचकर उनकी बिजली काटेंगे, जिसकी तिथि जल्द घोषित की जाएगी। इस अवसर पर रालोद के जिलाध्यक्ष कु. नरेन्द्र सिंह ने कहा कि संविदा कर्मचारी जिले में कई सालों से कार्य कर रहे हैं। अब सरकार इनको हटाकर बाहर की कंपनी से कार्य कराना चाहती है। भाजपा सरकार हिटलर शाही और तानाशाही रवैया अपना रही है, जिसे रालोद सहन नहीं करेगा। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री यामिनी रमण आचार्य ने कहा कि ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा अपने नैतिक मूल्यों को कुर्सी पर आकर भूल चुके है। हमें ऊर्जा मंत्री से वहीं आशाएं थी कि संविदा कर्मचारियों को यथावत स्थाई कर्मचारी करेंगे। 

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। ठा. श्रीप्रियाकान्तजू मंदिर पर कन्हैया के जन्मोत्सव को विषाल स्वरूप में मनाया जा रहा है । देष के विभिन्न स्थानों से हजारों श्रद्धालु इस समय प्रियाकान्तजू मंदिर पर आयोजित 108 श्रीमद्भागवत कथा एवं जन्माष्टमी महोत्सव में भाग लेने आ चुके हैं । 3 सितम्बर को भागवत कथा विश्राम के बाद मंदिर पर लाला के जन्म की तैयारियाँ शुरू हो जायगीं । भागवत प्रवक्ता देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज के साथ हजारों श्रद्धालु रात्रि 9 बजे से तारणहार के प्राकट्योत्सव का आनंद मनायगें । कमलपुष्प मंदिर के बाहर आकर्षक रंगों के प्रकाष से जगमग की जायेगी तो गर्भगृह में देषी-विदेषी फूलों से ठाकुरजी के लिये फूल बंगला सजेगा । रेशम के धागों और डायमण्ड की बहुरंगी पौशाक ठाकुर जी को सजाया जाएगा। मंदिर सेवायत दिनेश शर्मा ने बताया कि जन्मोत्सव पर राधा-कृष्ण विग्रह के लिये सिल्क रेशम के धागों में डायमण्ड एवं अन्य रत्न जड़ित गुलाबी रंग मिश्रित बहुरंगी पौशाक तैयार की गयी है । वृन्दावन के कारीगरों ने जरी वर्क कर पौशाक को सजीला बनाया है । विश्व शांति सेवा चैरीटेबल ट्रस्ट सचिव विजय शर्मा ने बताया कि जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण विग्रह पर चॉंदी का छत्र चढ़ाया जायेगा । प्रियाकान्तजू को सोने का मुकुट पहनाकर सोने की बंशी धारण करायी जायेगी ।    गौघृत में तैयार होगा छप्पनभोग  ठाकुरजी के प्रसाद के लिये गौघृत में तैयार छप्पनभोग का नवैद्य तैयार किया जायेगा ।  रात्रि 9 बजे से 1 बजे तक मनेगा जन्माष्टमी महोत्सव और महाआरती होगी। 3 सितम्बर को रात्रि 9 बजे से प्रियाकान्तजू मंदिर के सामने कथा पाण्डाल में हजारों श्रद्धालु श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में भाग लेगें । विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भगवान के मधुर भजनों से भगवान को प्राकट्य के लिये मनाया जायेगा। ठीक 12 बजे मंदिर गर्भगृह में 51 विप्रवरों द्वारा मंगलष्लोको के मध्य कन्हैया का जन्म होगा । देवकीनंदन महाराज एवं विद्वान विप्रवर ठाकुरजी के लघु विग्रह का पंचामृत से महाभिषेक करेगें । इसके बाद सभी भक्तों द्वारा प्रियाकान्तजू की महाआरती की जायेगी । इसके बाद बधाई गीतों के साथ भक्त अपनी खुषी प्रकट करेगें । 4 सितम्बर को प्रातः 5.30 पर मंगलाआरती की जायेगी ।    

Read More

मथुरा। थर्ड ग्रेड सुविधाओं के बीच मथुरा अनाज मंडी को प्रदेश में ए गे्रड का तमगा मिला हुआ है। यह चैंकाने वाले रहस्य उद्घाटन मंडी समिति के डिप्टी डायरेक्टर नरेंद्र कुमार मलिक के मंडी समिति के दौरे के दौरान हुआ।  निरीक्षण के लिए मंडी समिति परिसर पहुंचे डिप्टीडायरेक्टर को व्यापारियों ने ज्ञापन सौंपकर खूब खरीखोटी सुनाई। व्यापारियों की पीड़ा यह है कि बरसात के मौसम में हर साल करोड़ों रुपये का अनाज बर्बाद हो जाता है और समिति प्रशासन मूकदर्शक बना रहता है। जबकि व्यापारी हर महीने लाखों का टेक्स अदां करते हैं।  मंडी समिति के डिप्टी डायरेक्टर नरेंद्र कुमार मलिक  को मंडी समिति अध्यक्ष चैधरी राधाचारण, महामंत्री दीनदयाल अग्रवाल, मंडी समिति प्रभारी धर्मचंद अग्रवाल, भगवती शरण माहेश्वरी, राजेश अग्रवाल ने  ज्ञापन दिया।  अध्यक्ष चैधरी राधाचारण ने बताया कि मथुरा मंडी समिति यूपी में ए क्लास की मानी जाती है, लेकिन अव्यवस्थाओं के चलते विदेशों से आने वाले पर्यटकों को यूपी की मंडी समितियों के बजाय गुजरात की मंडी समितियों का दौरा कराया जाता है।  विगत वर्ष 1.28 करोड़ का बजट मंडी समिति के अंदर सीसी रोड के निर्माण के लिए परित हुआ था लेकिन जलभराव की समस्या के चलते इस का लाभ नहीं मिल पा रहा है। व्यापारियों का कहना है कि मंडी के आगे से गुजर रहे बड़े नाले से मंडी की नालियों को जोड़ा जाये जिससे जलभराव की समस्या का निदान हो सके।    वर्जन  अनाज मंडी के चबूतरों पर बिना अवंटन के कब्जा कर लिया गया है। इन अवैध कब्जों को हटाया जाएगा। जलभावर की समस्या का समाधा समय के साथ हो जाएगा। बजट पास होने के बाद टैंडर प्रक्रिया होगी और काम शुरू हो जाएगा। नरेंद्र कुमार मलिक, डिप्टी डायरेक्टर आगरा  

Read More

गोवर्धन(केके पाठक)।  बड़ा बाजार स्थित निर्मोही अखाड़े का बना हुआ प्राचीन मुख्य द्वार गिरासू हालत में है। जर्जर इमारत का मलवा गिरने लगा है। बड़ा हादसा होने की आशंका है। बड़ा बाजार मुख्य परिक्रमा मार्ग में प्राचीन गेट के साथ अन्य इमारत बनी हुई है जो कि करीब तीन सौ साल पुरानी है। इमारत के जर्जर होने पर उसका मलवा टूटकर गिरने लगा है। कई बार हादसा होने से बचा है। अगर गेट के साथ इमारत ढह गई तो बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता है। निर्मोही अखाड़ा सीताराम मंदिर के महंत सीताराम दास महाराज ने बताया कि कई बार प्रशासन को अवगत करने के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके गिरने से बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि इसका नवीनीकरण किया जाये। 

Read More

मथुरा(केके पाठक) । जिला कुश्ती संघ (मथुरा) महासचिव जर्नादन सिंह ने बताया कि 30 अगस्त गुरुवार को अण्डर 23 वर्ष की ट्रायल स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, गणेशरा में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि उ.प्र. कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष कमल किशोर वाष्र्णेय ने हनुमानजी के चित्रपट पर माल्यार्पण कर कुश्तियों का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि आज भी मथुरा में मिट्टी कुश्ती का अधिक प्रचलन है, जबकि आज की आधुनिक कुश्ती गद्दे पर होती है। जनपद के चयनित खिलाडिय़ों को प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में जनपद का नाम रोशन करने का आशीर्वाद प्रदान किया। वहीं विशिष्ठ अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी सुरेन्द्र पाल बामनियां ने सभी खिलाडिय़ों को बताया कि यह कुश्तियां आगे चलकर सरकारी नौकरियों में काम आती हैं। चयनित खिलाड़ी निम्न प्रकार हैं। फ्री स्टाइल में 57 किग्रा में राहुल मथुरा, 61 किग्रा में विष्णु मथुरा, 65 किग्रा में नरेन्द्र मथुरा, 70 किग्रा में सूरज सिंह बाजना, 74 किग्रा में शैलेन्द्र पारसौली, 79 किग्रा में सचिन राया, 86 किग्रा में महेन्द्र न.गिरधारी, 92 किग्रा में दिलीप मंगलीगढ़ी। वहीं ग्रीको रोमन में 65 किग्रा में मानवेन्द्र पारसौली, 70 किग्रा में खिल्लो नगला पाईसा, 74 किग्रा में अतुल मथुरा और बालिका वर्ग में 53 किग्रा में ललतेश मरहेरा का चयन हुआ, जिसमें रैफरी एनआईएस ब्रजमोहन सिंह, स्कोर्र कु. भावना राजपूत जिला संगठन मंत्री जिला कुश्ती संघ ने निभाई। वहीं अनिल सिंह, कोशी, ओमप्रकाश, नगला बीच आदि मौजूद रहे।   

Read More

छाता(केके पाठक)। छाता तहसील परिसर में पुरानी पेंशन की बहाली के लिए तहसील कर्मचारी, शिक्षकों के द्वारा तीन दिवसीय कलम बन्द हड़ताल के द्वितीय दिन में 12 बजे से 3 बजे तक विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। धरना स्थल पर सभी कर्मचारियों ने अपने-अपने विचार रखे। आज की सभा की अध्यक्षता कप्तान सिंह ने की। संचालन डालचन्द शर्मा संग्रह अमीन ने किया। आंदोलनरत कर्मचारियो ने सेवा निवृत्त कर्मचारियो से ज्यादा से ज्यादा संख्या में धरने का समर्थन करने का आहवान किया। विचार व्यक्त करने वालो में राजेश कुमार, तुहीराम, रेनू राणा, नारायन सिंह, यामिनी वाष्र्णेय, मनोज शर्मा, ममता देवी, राधा, अनुराधा, इन्द्रपाल सिंह, उर्वशी मोहनश्याम, वीरेन्द्र सिंह, गौरव, रामबाबू, गुजंन, भगत सिंह, नवल सिंह आदि कर्मचारी व शिक्षक उपस्थित रहें।

Read More

छाता(केके पाठक)। थाना शेरगढ़ पुलिस ने साहुन मेव गैंग के पन्द्रह हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ अधीक्षक बबलू कुमार द्वारा वंचित एवं इनामी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में 26 व 27 अगस्त  की रात्रि में थाना शेरगढ़ पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी। जब थाना शेरगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी के गहन पर्यवेक्षण में अंतर्राजीय कुख्यात अपराधी साहुन गैंग के वर्ष 2016 से मुकदमा संख्या 178/2016 धारा में थाना शेरगढ़ में फरार 15 हजार रुपये  के इनामी अपराधी खलील पुत्र रमजान निवासी ग्राम विशंभरा थाना शेरगढ़ जनपद मथुरा को मुखबिर की सूचना पर पैगाम मोड से गिरफ्तार किया। शातिर बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है। थाना शेरगढ़ पर अभियोग पंजीकृत कराया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे हरविंदर मिश्रा थाना शेरगढ़ ललित कुमार शर्मा, थाना शेरगढ़ सोनू कुमार भाटी आदि मौजूद थे। 

Read More

  मथुरा(केके पाठक)।  छाता तहसील के जे.एम. कोर्ट परिसर में आज जिलाजज/सत्र न्यायाधीश मथुरा अजीत सिंह चौधरी ने आज शाम 4 बजे करीब स्व. बाबू करतार सिंह एड. पूर्व अध्यक्ष की स्मृति में बने एक कक्ष व छाता बार एसो. छाता द्वारा बनाये गये एक हांल का लोकापर्ण किया गया। साथ ही कक्ष की निर्माण राशि छाता बार के पूर्व अध्यक्ष करतार सिंह एड. के पुत्र हेमराज सिंह द्वारा कराया गया। तथा जिला जज द्वारा युवा अधिवक्ता हेमराज सिंह व वादकारी कक्ष  के सहयोगी ललित कुमार गुप्ता का माल्यापर्ण एवं दुपटटा पहनाकर उनके सहयोग की सराहना की। उक्त कमरें में ही में जो मथुरा से स्थानान्तरण होकर जे.एम छाता के न्यायालय में स्थानातरित हुए थाना शेरगढ के वादों के कार्य के रूप में प्रयोग किया जायेगा। इस अवसर पर जिला न्यायाधीश के साथ सीजीएम मथुरा संजय कुमार, सिविल जज नेहा वनौधिया, जूडिसियल मजिस्ट्रेट प्रेम बहादुर सिंह यादव, अध्यक्ष प्रहलाद चौधरी, ताराचन्द दीक्षित, पूरन सिंह एड., रेवती रमन शर्मा एड., हेमराज सिंह एड., सुनील पान्डेय, सुशील भारद्वाज, दिगमबर सिंह, पूरन सिंह एड., अजय सिंह, ललित कुमार गुप्ता, मुरारीलाल पचौरी आदि अधिवक्तागण मौजूद थे। 

Read More

वृन्दावन(सतपाल सिंह)। छटीकरा मघेरा गांव स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर में विश्व हिंदू परिषद की बैठक शनिवार को प्रांतीय धर्माचार्य संपर्क प्रमुख कैप्टन हरिहर शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें 31 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के वृंदावन आगमन को लेकर ब्रज के संतों से चर्चा की गई। साथ ही सभी संतों से सीएम योगी के कार्यक्रम में सहभागिता करने का आह्वान भी किया गया। गिरिराज तलहटी संत समिति के अध्यक्ष महंत बाबा आनंद गोपाल ने कहा कि संत योगी आदित्यानाथ ब्रज विकास की योजनाओं का लोकार्पण करने आ रहे है। ऐसे में ब्रज के संतों का दायित्व बनता है कि वह योगी का स्वागत करें। वहीं एकल विद्यालय फाउंडेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को भी सीएम योगी के कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।  इस अवसर पर महंत अशोक नारायण दास, महंत मदन मोहन, केशव दास, राधाकृष्ण दास, प्रेम दास, सुखदेव दास, गोविंद दास, हरिदास, मुरारी शरण, जल सिंह, विकास, अमरपाल, जितेंद्र, अनूप, गोपाल, देवेंद्र पटेल उपस्थित थे।

Read More

वृन्दावन(सतपाल सिंह)।  द्वारकेश सेवा संस्थान के तत्वावधान में सोमवार को प्राचीन मालाधारी अखाड़ा पर यज्ञोपवित संस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विप्र बटुकों का वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य जनेऊ संस्कार कराया गया। आचार्य दिनेशचंद्र शास्त्री, चंद्रप्रकाश शास्त्री, नारायण शास्त्री और पं. शिव प्रसाद तिवारी के सानिध्य में विप्र बटुकों को वैदिक परंपरानुसार हवन यज्ञोपरांत जनेऊ धारण कराया गया।  मालाधारी अखाड़ा के महंत ब्रजगोपाल दास ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं शास्त्रों में वर्णित 16 संस्कारों में जनेऊ यज्ञोपवित संस्कार भी शामिल है। इसके अनुसार बालक के शिक्षाग्रहण की अवस्था पर गुरुकुल में उसका जनेऊ संस्कार कराया जाता है।  इस अवसर पर गोविंद शर्मा, आदर्श शर्मा, दीपक, मयंक शर्मा, कृष्ण गोपाल शर्मा, पवन शर्मा, दीपक शर्मा, महेश गौड़, विनोद शर्मा, गोवर्धनलाल शर्मा, अनूप शर्मा, प्रदीप व्यास उपस्थित रहे। 

Read More

वृन्दावन(केके पाठक)। छटीकरा मार्ग स्थित कपिल कुटी सांख्य योग आश्रम में सोमवार को साध्वी गोपीबाला मां का तिरोभाव महोत्सव श्रद्धा-भाव के साथ मनाया गया। इस दौरान लोगों ने उनको श्रद्धांजलि देने के साथ उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। महामंडलेश्वर राधिका साधिका जटा वाली मां ने कहा कि गोपी मां परम सिद्ध परम भजनानंदी और धाम निष्ठा के प्रति अपार निष्ठावान थी। उन्होंने ब्रजवास कर संत सेवा, गो-सेवा आदि में अतुलनीय योगदान दिया। स्वामी आदित्यानंद ने कहा कि गोपीबाला मां त्याग, तपस्या और वैराग्य की प्रतिमूर्ति थी। उनका संपूर्ण जीवन पीडि़त मानवता की सेवार्थ रहा। इससे पूर्व आश्रम परिसर में गोपीबाला मां की प्रतिमा का माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही निर्धन व असहाय लोगों को खाद्य सामग्री व वस्त्रों का वितरण भी किया गया।  इस अवसर पर डा. गोपाल चतुर्वेदी, पं. बिहारीलाल वशिष्ठ, स्वामी ब्रह्मचैतन्य महाराज, सुरेश मुनि, रामजीवन दास, विशम्भर दास, स्वामी गीतानंद, अभीजीत ब्रह्मचारी, आरपी सक्सेना, पुरुषोत्तम गौतम, पवन गौतम उपस्थित रहे।

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More