देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
छाता(केके पाठक)। थाना शेरगढ़ पुलिस ने साहुन मेव गैंग के पन्द्रह हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है।वरिष्ठ अधीक्षक बबलू कुमार द्वारा वंचित एवं इनामी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में 26 व 27 अगस्त की रात्रि में थाना शेरगढ़ पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी। जब थाना शेरगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी के गहन पर्यवेक्षण में अंतर्राजीय कुख्यात अपराधी साहुन गैंग के वर्ष 2016 से मुकदमा संख्या 178/2016 धारा में थाना शेरगढ़ में फरार 15 हजार रुपये के इनामी अपराधी खलील पुत्र रमजान निवासी ग्राम विशंभरा थाना शेरगढ़ जनपद मथुरा को मुखबिर की सूचना पर पैगाम मोड से गिरफ्तार किया। शातिर बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है। थाना शेरगढ़ पर अभियोग पंजीकृत कराया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे हरविंदर मिश्रा थाना शेरगढ़ ललित कुमार शर्मा, थाना शेरगढ़ सोनू कुमार भाटी आदि मौजूद थे।













Related Items
MATHURA : लूट की घटना को अंजाम दे लुटेरों ने फैलाई सनसनी
राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेंगी 1000 इन्दिरा रसोइयां
वृद्ध दंपति को मकान में बंधक बनाकर की गई लूट की घटना का खुलासा