BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

संविदा कर्मियों के समर्थन में उतरे रालोद जिलाध्यक्ष

संविदा कर्मियों के समर्थन में उतरे रालोद जिलाध्यक्ष मथुरा(केके पाठक)।  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बड़ी संख्या में विद्युत विभाग के संविदा कर्मियों को हटाए जाने के विरोध में विद्युत संविदा मजदूर संगठन (ऊ.प्र.) द्वारा बिजली घर कैंट मथुरा पर जारी धरने को रालोद जिलाध्यक्ष कुँवर नरेंद्र सिंह ने समर्थन दिया व बड़ी संख्या में धरना दे रहे संविदा कर्मियों को सम्बोधित करते हुए कुँवर नरेंद्र सिंह ने कहा की जल्द न्याय ना मिलने पर मेरे नेतृत्व में संविदा कर्मी ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के निवास की बिजली काटेंगे,  जिसकी तिथि जल्द घोषित कर दी जाएगी। इस अवसर पर कांग्रेस नेता यामिनी रमण आचार्य व अन्य लोग उपस्थित थे।
संविदा कर्मियों को हटाए जाने को लेकर आज बिजली घर पर विद्युत संविदा मजदूर संगठन के तत्वावधान में संविदाकर्मियों का शहर के कैंट बिजली घर पर धरना जारी रहा। संविदा कर्मियों की मांगों के समर्थन देने के लिए गुरूवार को कांग्रेस व रालोद के नेताओं ने धरना स्थल पर पहुंचे। नेताओं ने सरकार के इस विरोध को संविदा कर्मियों के हितों पर कुठाराघात बताया। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा के निवासी स्थान पहुंचकर उनकी बिजली काटेंगे, जिसकी तिथि जल्द घोषित की जाएगी। इस अवसर पर रालोद के जिलाध्यक्ष कु. नरेन्द्र सिंह ने कहा कि संविदा कर्मचारी जिले में कई सालों से कार्य कर रहे हैं। अब सरकार इनको हटाकर बाहर की कंपनी से कार्य कराना चाहती है। भाजपा सरकार हिटलर शाही और तानाशाही रवैया अपना रही है, जिसे रालोद सहन नहीं करेगा। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री यामिनी रमण आचार्य ने कहा कि ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा अपने नैतिक मूल्यों को कुर्सी पर आकर भूल चुके है। हमें ऊर्जा मंत्री से वहीं आशाएं थी कि संविदा कर्मचारियों को यथावत स्थाई कर्मचारी करेंगे। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More