BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

भ्रष्टाचार के मामले में लीपापोती करने में लगा विद्युत विभाग

आगरा। भ्रष्टाचार के मामले में विद्युत विभाग लीपापोती करने में लग गए है। ग्रामीणों की शिकायतों पर जांच आगे बढाने की बजाय शिकायतों को दबाना शुरू कर दिया है। इससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि न्याय नहीं मिलने की स्थिति में वह ऊर्जा मंत्री तक जाएंगे और भ्रष्ट कर्मचारियों और उनकी मदद करने वालों के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित कराएंगे। इसके लिए आंदोलन का रास्ता भी उनके लिए खुला है। उपभोक्ता हम्मबीर सिंह का कहना है कि जेई ने विक्रम ने अधिवक्ता द्वारा भेजे गए नोटिस को रिसीव तक नहीं किया है। कस्बा अछनेरा के विद्युत केंद्र पर तैनात जेई पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
बताया जाता है कि गुरुवार को अछनेरा के संविदा कर्मियों की तीन वायरल ऑडियो से हड़कंप मच गया। वायरल ऑडियो में संविदा कर्मियों द्वारा ग्रामीणों से एफआईआर को हटाने के ऐवज में सौदेबाजी की जा रही है। ग्रामीणों को जेई के नाम पर कार्रवाई का भय दिखाया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा तमाम मिन्नतें करने के बावजूद संविदा कर्मियों द्वारा ग्रामीणों को जमकर हड़काते हुए अवैध वसूली की रकम लेकर नियत स्थान पर बुलाया जा रहा है। आपको बता दें कि वायरल ऑडियो गांव मांगरौल जाट का बताया जा रहा है। मांगरौल जाट के ग्रामीणों ने जेई विक्रम सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। जेई विक्रम सिंह पर ग्रामीणों ने सुविधा शुल्क लेने के खुलकर आरोप लगाते हुए अधिकारियों को शिकायत भी सौंपी है। जेई विक्रम सिंह के खिलाफ ग्रामीणों की शिकायतों का संज्ञान नहीं लेकर लगातार उसको अभयदान दिया जा रहा है। ग्रामीण के लोगों का कहना है कि अधिशासी अभियंता से लेकर उप जिला अधिकारी को शिकायत प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। लेकिन अवैध वसूली करने वाले जेई विक्रम सिंह के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है ऐसा लगता है जेई विक्रम सिंह को बचाया जा रहा है। ग्रामीण लोगों का कहना है कि अवैध वसूली करने वाले जेई विक्रम सिंह की शिकायत अब हम जिलाधिकारी से लेकर ऊर्जा मंत्री तक करेंगे। जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार रिश्वतखोरी एवं भू माफिया को नहीं बख्शा उनको जेल का रास्ता दिखाया है। सरकार की छवि खराब करने वाले अछनेरा विद्युत विभाग के जेई विक्रम सिंह अवैध वसूली करने से नहीं चूकते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक जेई एवं संविदाकर्मी अवैध वसूली को अंजाम दे रहे हैं।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More