देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृन्दावन(सतपाल सिंह)। द्वारकेश सेवा संस्थान के तत्वावधान में सोमवार को प्राचीन मालाधारी अखाड़ा पर यज्ञोपवित संस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विप्र बटुकों का वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य जनेऊ संस्कार कराया गया। आचार्य दिनेशचंद्र शास्त्री, चंद्रप्रकाश शास्त्री, नारायण शास्त्री और पं. शिव प्रसाद तिवारी के सानिध्य में विप्र बटुकों को वैदिक परंपरानुसार हवन यज्ञोपरांत जनेऊ धारण कराया गया। मालाधारी अखाड़ा के महंत ब्रजगोपाल दास ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं शास्त्रों में वर्णित 16 संस्कारों में जनेऊ यज्ञोपवित संस्कार भी शामिल है। इसके अनुसार बालक के शिक्षाग्रहण की अवस्था पर गुरुकुल में उसका जनेऊ संस्कार कराया जाता है। इस अवसर पर गोविंद शर्मा, आदर्श शर्मा, दीपक, मयंक शर्मा, कृष्ण गोपाल शर्मा, पवन शर्मा, दीपक शर्मा, महेश गौड़, विनोद शर्मा, गोवर्धनलाल शर्मा, अनूप शर्मा, प्रदीप व्यास उपस्थित रहे।













Related Items
जीवन को रोशन करना: जब वृंदावन की विधवा माताओं के जीवन में लौटी दीपावली की रौशनी
धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाओं वाला क्षेत्र है मथुरा-वृंदावन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
वृंदावन के टीवी हॉस्पिटल परिसर में चला एमवीडीए का बुल्डोजर