मथुरा(सतपाल सिंह)। सौंखरोड स्थित गांव उस्फार में उस समय अफरातफरी मच गई जब जर्जर तारों में बिलजी दौड़ रही थी और तार टूट कर तीन गौवंशों के ऊपर आ गिरा। करंट की चपेट में आकर तीन गाय और एक बछड़े की मौत हो गई। घटना रात करीब साढ़ ग्यारह बजे की है। ग्रामीणों ने बताया एसडीओ विद्युत विभाग को जर्जर विद्युत तारों को बदलवाने के लिए कई बार लिखित में शिकायत की गर्इं लेकिन किसी ने काई ध्यान नहीं दिया। तीन गोवंश की मौत इसी का नतीजा है। ग्रामीणों ने बताया कि अगर यही घटना दिन में हुई होती तो बहुत बड़ी घटना होती गाँव का मुख्य मार्ग है लोगों होकर लोगों का आनाजाना लगा ही रहता है। सूचना मिलने पर थाना हाइवे प्राभारी उदयवीर सिंह मालिक घटना स्थल पर पहुंच गये। विद्युत विभाग का कोई भी अधिकारी य कर्मचारी घटना स्थल पर सूचना मिलने के बाद भी नहीं पहुंचा, इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। जनपद में विद्युत पोल और तारों की जर्जर स्थिति है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधिचंद्र पाल ने बताया कि विभाग ने अगर इस ओर ध्यान नहीं दिया और आगे और भी बड़ी घटनाएं हो सकती है। िविभाग का ध्यान सिर्फ राजस्व पर है। दूसरी ओर बल्देव ब्लॉक के गांव गढ़ी हरिया में एक सांढ़ की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। ट्रांसफार्मर को साधने के लिए लगाये गये खम्भों में करंट आ रहा था, इसकी शिकायत भी ग्रामीणों ने कई बार की लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
Read MoreBREAKING NEWS












