BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा-भरतपुर सड़क मार्ग जर्जर हालत, प्रशासन बेसुध

मथुरा- भरतपुर रोड की जर्जर स्थिति होने पर सडक में हुए गड्ढों में फंसे वाहनसौंख(अनिल कुमार)। तमाम दावे और वादों के बाद भी अभी तक मथुरा-भरतपुर रोड अपने निर्माण की बाट जोह रहा है। प्रशासनिक उपेक्षा के चलते अभी तक सडक नहीं बन पायी है। जर्जर सड़क मार्ग से जाम लग गया। लेकिन जिला प्रशासन कोई ध्यान नही दे रहा है।

राजस्थान से मथुरा आगमन का मुख्य मार्ग पिछले कई वर्षों से पूरी तरह से टूटा पडा है। जर्जर सडक पर अक्सर गंदे पानी भरे होने से गंदगी रहती है। और आये दिन वाहन फंस जाते है इससे मार्ग अवरूद्ध हो जाता है। स्थानीय वाशिंदों को भारी परेशानी का सामना करना पडता है। बारिश के मौसम में सडक में होने वाले गड्ढों के चलते पानी भर जाता है। कुछ दिनो बाद ही पानी में सडन पैदा होने चलती है और आसपास के लोंगो का रहना दूभर हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि सडक मार्ग पूरी तरह से टूट जाने के कारण लोगों का आवागमन काफी कम हो गयी है। इससे व्यापार पर असर पड रहा है। सडक में गहरे गड्ढे हो जाने से अक्सर दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। लेकिन जिला प्रशासन अभी भी बेसुध बना हुआ है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जल्द ही सडक निर्माण की मांग की है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More