देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(सतपाल सिंह)। देवेंद्र पहलवान के समर्थन में कलक्ट्रेट पर पहुंचे सैकड़ों समर्थकों को पुलिस ने लाठी चार्ज कर खदेड़ दिया। देवेंद्र के समर्थक थाना यमुनापार में बंद तीन लोगों को छुड़ाने की जिद पर अड़े थे। जबतक कि ये लोग सड़क जाम करते या थाना यमुनापार पहुंच कर उपद्रव काटते इससे पहले ही पुलिस ने लाठी चार्ज कर इन्हें खदेड़ दिया। भीड़ का नेतृत्व कर रहे करीब एक दर्जन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाना सदरबाजार पहुंचा दिया। जबकि करीब एक दर्जन से अधिक वाहनों को भी कब्जे में ले लिया है। निजी वाहनों और बसों में भरकर कलक्ट्रेट पहुंचे थे लोग। शनिवार को सुबह करीब 11 बजे तक 300 से 400 की संख्या में लोग कलक्ट्रेट पर पहुंच गये थे। शाम को हिरासत में लिये लोगों को मुचलके पर छोड़ दिया गया। प्रशासन को इनपुट मिला था कि भीड़ को भाड़े पर एकत्रित कर लाया गया है। पैसे लेकर आई भीड़ कोई भी अप्रिय स्थिति पैदा कर सकती है। इसके बाद लाठीचार्ज का फैसला लिया गया।
थाना इंचार्ज पर लगाया गोली चलाने का अरोप
सिटी मजिस्ट्रेट बसंत लाल को दिये ज्ञापन में देवेंद्र पहलवान के समर्थकों ने आरोप लगाया है कि गोली देवेंद्र की सरकारी रिवाल्वर से नहीं बल्कि कार्यवाहक थाना प्रभारी अनुराग दीक्षित की रिवाल्वर से चली थी। पुलिस राजनीतिक दबाव में भू-माफिया और गुडा एक्ट में कार्यवाही कर रही है।
एनकाउंटर करना चाहती है पुलिस
देवेंद्र पहलवान के समर्थकों ने सिटी मजिस्ट्रेट बसंत लाल को दिये ज्ञापन में साफ आरोप लगाया है कि पुलिस यूपी केसरी देवेंद्र पहलवान का एनकाउंटर करना चाहती है। कुछ बड़े राजनीतिक लोगों के इशारे पर यह षणयंत्र रचा जा रहा है। मुख्यमंत्री से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कार्यवाही करने की मांग की गई है।
थाने में बंद तीन लोगों को छुड़ाना था भीड़ का मकसद
मथुरा। एकत्रित हुई भीड़ के मंसूबे खतरनाक थे। भाषण बाजी के दौरान यह बात साफ हो गई थी भीड़ को उकसा कर कुछ लोग गलत मंसूबे पूरा करना चाहते हैं। इन लोगों के इरादे भी बेहद खतरनाक थे। थाने में बंद तीन लोगों को भीड़ दबाव बना कर जबरन छुड़ाना चाहती थी। पवन चौधरी ने अपने भाषणा में यह कह दिया था कि शाम तक तीन लोगों ने को नहीं छोड़ा तो शाम को थाना यमुनापार को हम घरे लेंगे और जबरन छुड़ा ले जाएंगे।













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन