BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

छाता के युवाओं में हर्ष की लहर

महिपाल गार्डन में इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला, नव नियुक्ति अध्यक्ष विकास महलवार व अन्य।
 
मथुरा(केके पाठक)। कान्हा की नगरी के कस्बा छाता के होनहार एक छात्र ने हरियाणा में जाकर न सिर्फ पढ़ाई में ब्रज का नाम रोशन किया बल्कि वहां के छात्र संगठन का अध्यक्ष बन ब्रज का डंका हरियाणा में भी बजवा दिया।  इस छात्र के फरीदाबाद में विश्व विद्यालय के अध्यक्ष बनने पर कोसीकलां व छाता के छात्र व युवाओं में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी।
मिली जानकारी के अनुसार कस्बा छाता निवासी गुलाब सिंह के पुत्र विकास महलवार ने इंटर तक की परीक्षा कोसीकलां में पूरी करने के बाद वह फरीदाबाद स्थित एक प्रसिद्ध विश्वविद्यालय में स्नातक की पढ़ाई शुरू की। पढ़ाई में ही उसने ब्रज का नाम रोशन किया। इसके साथ ही उसकी लगन नेता नगरी में भी दिखी। इसी के तहत इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन के तत्वावधान में छात्रों ने विशाल रोड शो व छात्र रैली  का आयोजन किया। फरीदाबाद के महिपाल गार्डन में विशाल छात्र रैली को संबोधित करते हुए इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने विकास महलवार की संगठन के प्रति लगन व मेहनत को देखते हुए मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में इनसो का अध्यक्ष घोषित कर दिया। विकास महलवार के मानव रचना यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष घोषित होने की खबर से उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।  छाता के वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश बॉबी, पूर्व चेयरमैन चौधरी जगपाल सिंह, राजपाल सिंह झब्बो, सुशील भारद्वाज, अवतार चौधरी, ऋषभ शर्मा, अरुण चौधरी, गजेंद्र सिंह, योगेश कुमार, राकेश चौधरी सभासद, सुरेंद्र गुप्ता, चंद्रभान गुप्ता, जगदीश सहरिया, यतेंद्र शर्मा,  राकेश गुप्ता, डॉक्टर प्रह्लाद सिंह किशन फौजी, डॉक्टर धर्मवीर बैनीवाल, सुरेंद्र सिंह आदि में हर्ष व्यक्त किया है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More