BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल करना हम सभी का नैतिक दायित्व है-सीएमओ

महिला जिला अस्पताल प्रांगण में सुपोषण स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन करते मुख्य चिकित्साधिकारी डा.शेर सिंह।

मथुरा(पवन शर्मा)।  राष्ट्रीय पोषण मिशन के अन्तर्गत जनपद स्तर पर सुपोषण स्वास्थ्य मेला का आयोजन महिला जिला अस्पताल के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शेर सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य की अच्छी तरह देखभाल करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। बच्चे स्वस्थ होंगे तो निश्चितरूप से बड़े होकर देश के स्वस्थ नागरिक होंगे। 

इस अवसर पर जनपद, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा 216 उपकेन्द्र स्तर पर आयोजित किये गये सुपोषण स्वास्थ्य मेले में विभागीय कार्यों एवं दायित्वों के विषय में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। आयोजित मेले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा वीएचएनडी, परिवार नियोजन, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, आंख की जांच, एएनएम सब सेन्टर पर जांच तथा डायरिया एवं वेक्टर जनित बीमारियों से संबंधित विषयों पर जानकारी दी गयी। बाल विकास विभाग द्वारा टीकाकरण, पुष्टाहार से तैयार विभिन्न व्यंजन, किशोरी बालिकाओं के स्वच्छता एवं पोषण से संबंधित आयरन एवं अन्य टेबलेट वितरण, डायरिया के बाद बच्चों के स्वास्थ्य पोषण संबंधी जानकारी, बच्चों की लम्बाई एवं वजन के साथ-साथ महिलाओं एवं किशोरियों को परामर्श तथा कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों की पहचान के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया। पंचायतीराज विभाग द्वारा स्वच्छ भारत मिशन, खुले में शौच से मुक्त तथा हाथों को धौने की आवश्यकता एवं लाभ के संबंध में विभागीय स्टॉल लगाकर आमजनता को जानकारी दी गयी। 

आयोजित कार्यक्रम में बच्चों तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। नेहरू युवा केन्द्र द्वारा स्वच्छेता संबंधी नाटक एवं राधा मण्डली द्वारा लोकगीत प्रस्तुत किये गये। बाल विकास, स्वास्थ्य तथा पंचायती विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर जानकारी दी गई। सुपोषण स्वास्थ्य मेले में परियोजना निदेशक आरके त्रिवेदी, जिला विकास अधिकारी प्रदीप कुमार यादव, जिला पंचायतराज अधिकारी प्रीतम सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी रेखारानी सहित बाल विकास विभाग की सभी मुख्य सेविकाएं तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More