BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

उपयोग की गई बिजली से ज्यादा रीडिंग दिखा रहे ’मीटर’

मथुरा जनपद में लगाये गये नये विद्युत मीटर।
 
मथुरा(केके पाठक)। घर में चार एलइडी लगी हैं, दो पंखे हैं लेकिन बिजली का मीटर इतनी तेजी से घूम रहा है कि सिर कचकरा जाये। इस तरह की शिकायत शहर से गांव तक लोग कर रहे हैं। अब यह मामला विधान सभा में भी उठ गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभापित रमेश यादव ने प्रकरण को संदर्भ समिति को सौंपने के निर्देख्श दिए हैं। 
 घरों में लगाए जा रहे बिजली मीटरों के तेज चलने का मामला विधान परिषद तक पहुंच गया है।  विधान परिषद में यह मामला गूंजा। सपा के शतरुद्र प्रकाश ने प्रश्न प्रहर में मामला उठाया उन्होंने कहा कि वाराणसी समेत पूरे प्रदेश में उपभोक्ता परेशान हैं। 2012-13 में जिन कंपनियों को ब्लैक लिस्ट किया गया था, विद्युत वितरण निगम उन्हीं कंपनियों से मीटर खरीद रहा है। आईआईटी कानपुर ने भी जांच में कुछ कंपनियों को दोषी ठहराया था, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
इस सवाल पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि प्रयोगशालाओं में टेस्ट के बाद ही मीटर लगाए जाते हैं। इसके बाद भी कहीं कोई दिक्कत आ रही है, तो उसकी जांच कराई जा सकती है। आईआईटी कानपुर की जांच रिपोर्ट के बाबत भी उन्होंने बाद में अवगत कराने के लिए कहा। इस पर एक बार फिर शतरुद्र प्रकाश ने कहा कि मामला प्रश्न संदर्भ समिति को सौंप दिया जाए। नेता सदन डा. दिनेश शर्मा और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने इस पर एतराज किया। अंत में सभापति रमेश यादव ने प्रकरण संदर्भ समिति को सौंपने के निर्देश दिए।
 
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More