देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। थर्ड ग्रेड सुविधाओं के बीच मथुरा अनाज मंडी को प्रदेश में ए गे्रड का तमगा मिला हुआ है। यह चैंकाने वाले रहस्य उद्घाटन मंडी समिति के डिप्टी डायरेक्टर नरेंद्र कुमार मलिक के मंडी समिति के दौरे के दौरान हुआ।
निरीक्षण के लिए मंडी समिति परिसर पहुंचे डिप्टीडायरेक्टर को व्यापारियों ने ज्ञापन सौंपकर खूब खरीखोटी सुनाई। व्यापारियों की पीड़ा यह है कि बरसात के मौसम में हर साल करोड़ों रुपये का अनाज बर्बाद हो जाता है और समिति प्रशासन मूकदर्शक बना रहता है। जबकि व्यापारी हर महीने लाखों का टेक्स अदां करते हैं।
मंडी समिति के डिप्टी डायरेक्टर नरेंद्र कुमार मलिक को मंडी समिति अध्यक्ष चैधरी राधाचारण, महामंत्री दीनदयाल अग्रवाल, मंडी समिति प्रभारी धर्मचंद अग्रवाल, भगवती शरण माहेश्वरी, राजेश अग्रवाल ने ज्ञापन दिया।
अध्यक्ष चैधरी राधाचारण ने बताया कि मथुरा मंडी समिति यूपी में ए क्लास की मानी जाती है, लेकिन अव्यवस्थाओं के चलते विदेशों से आने वाले पर्यटकों को यूपी की मंडी समितियों के बजाय गुजरात की मंडी समितियों का दौरा कराया जाता है। विगत वर्ष 1.28 करोड़ का बजट मंडी समिति के अंदर सीसी रोड के निर्माण के लिए परित हुआ था लेकिन जलभराव की समस्या के चलते इस का लाभ नहीं मिल पा रहा है। व्यापारियों का कहना है कि मंडी के आगे से गुजर रहे बड़े नाले से मंडी की नालियों को जोड़ा जाये जिससे जलभराव की समस्या का निदान हो सके।
वर्जन
अनाज मंडी के चबूतरों पर बिना अवंटन के कब्जा कर लिया गया है। इन अवैध कब्जों को हटाया जाएगा। जलभावर की समस्या का समाधा समय के साथ हो जाएगा। बजट पास होने के बाद टैंडर प्रक्रिया होगी और काम शुरू हो जाएगा। नरेंद्र कुमार मलिक, डिप्टी डायरेक्टर आगरा













Related Items
मथुरा के इस्कॉन मंदिर में सदस्यता रसीदों का घोटाला, एफआईआर दर्ज
धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाओं वाला क्षेत्र है मथुरा-वृंदावन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
MATHURA : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे मथुरा