देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(केके पाठक) । जिला कुश्ती संघ (मथुरा) महासचिव जर्नादन सिंह ने बताया कि 30 अगस्त गुरुवार को अण्डर 23 वर्ष की ट्रायल स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, गणेशरा में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि उ.प्र. कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष कमल किशोर वाष्र्णेय ने हनुमानजी के चित्रपट पर माल्यार्पण कर कुश्तियों का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि आज भी मथुरा में मिट्टी कुश्ती का अधिक प्रचलन है, जबकि आज की आधुनिक कुश्ती गद्दे पर होती है। जनपद के चयनित खिलाडिय़ों को प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में जनपद का नाम रोशन करने का आशीर्वाद प्रदान किया। वहीं विशिष्ठ अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी सुरेन्द्र पाल बामनियां ने सभी खिलाडिय़ों को बताया कि यह कुश्तियां आगे चलकर सरकारी नौकरियों में काम आती हैं। चयनित खिलाड़ी निम्न प्रकार हैं। फ्री स्टाइल में 57 किग्रा में राहुल मथुरा, 61 किग्रा में विष्णु मथुरा, 65 किग्रा में नरेन्द्र मथुरा, 70 किग्रा में सूरज सिंह बाजना, 74 किग्रा में शैलेन्द्र पारसौली, 79 किग्रा में सचिन राया, 86 किग्रा में महेन्द्र न.गिरधारी, 92 किग्रा में दिलीप मंगलीगढ़ी। वहीं ग्रीको रोमन में 65 किग्रा में मानवेन्द्र पारसौली, 70 किग्रा में खिल्लो नगला पाईसा, 74 किग्रा में अतुल मथुरा और बालिका वर्ग में 53 किग्रा में ललतेश मरहेरा का चयन हुआ, जिसमें रैफरी एनआईएस ब्रजमोहन सिंह, स्कोर्र कु. भावना राजपूत जिला संगठन मंत्री जिला कुश्ती संघ ने निभाई। वहीं अनिल सिंह, कोशी, ओमप्रकाश, नगला बीच आदि मौजूद रहे।













Related Items
330 महिला तीरंदाज राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगी दमखम
देश भक्ति, राष्ट्र निर्माण विषय पर हुई भाषण प्रतियोगिता
जिकड़ी भजन प्रतियोगिता में तेजसिंह व अमर सिंह प्रथम