देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा देश के प्रत्येक विकास खण्ड से उत्कृष्ट युवा नायकों के पहचान किये जाने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे युवा नायक जो बुद्विभान हों, वैचारिक प्रखरता वाले हो, अच्छे वक्ता हो तथा जिनमें नेतृत्व की क्षमता हो। उनकी पचान विकास खण्ड,जिला,राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर करने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि उन्हें आदर्श युवा नायकों के रूप में पुरकृष्त किया जा सके तथा राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सम्मिलित किया जा सके। इसी क्रम में नेहरू युवा केन्द्र द्वारा बुधवार को बीएसए डिग्री कालेज मथुरा के ऑडीटोरियम में जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य बी.एस.ए. डिग्री कालेज डा.ललित मोहन शर्मा थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डा. के.वाई.सिंह कार्यक्रम अधिकारी एन.एस.एस. एवं अतुल उपाध्याय, संयोजक आधार संस्कार शाला मथुरा तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी मोहित मलिक द्वारा की गई। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में डा.सतनाम अरोड़ा एवं डा. पल्लवी सिंह, दीपक कुमार गोस्वामी सचिव रहे। भाषण प्रतियोगिता में ब्लाक स्तर से आए विजेता प्रतियोगिता ने भाग लिया। जिसमें प्रतियोगिता सम्पन्न होने के उपरान्त निर्णायक समिति ने जो मूल्यांकन के आधार पर अपना निर्णय दिया। उसमें कुलदीप सिंह मथुरा से प्रथम, चंचल कुमारी मांट से द्वितीय एवं भावना सैनी औंरगांबाद से तृतीय स्थान पर विजयी रहे। विजेताओं को केन्द्र की ओर से नंगद पुरस्कार प्रथम पांच हजार रूपये, द्वितीय दो हजार रूपये एवं तृतीय एक हजार रूपये स्मृति चिन्हन एवं प्रशस्त्रि पत्र प्रदान किये गए। इस अवसर पर ब्लाक स्तर पर विजेताओं को मैडल व प्रशस्त्रि पत्र प्रदान किये गए। सर्व प्रथम कार्यक्रम का शुभारम्भ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर मार्ल्यापण किया। तत्श्चात सभी अतिथियों का स्वागत लेखा एवं कार्यक्रम सहायक रामवीर शर्मा द्वारा पटका व बैज लगाकर किया गया। प्रतियोगिता के शुभारम्भ से पूर्व नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी श्री मोहित मलिक ने इस प्रतियोगिता के विषय, नियम एवं कार्यक्रम के उद्देश्य के वारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा.ललित मोहन शर्मा प्राचार्य ने कहा कि राष्ट्र हमारी धरोहर है और इस मातृभूमि पर हम रहते हैं उससे हम सब को प्रेम होना चाहिए। कार्यक्रम में युवा मण्डलों के पदाधिकारी एवं नेहरू युवा केन्द्र के स्वंयसेवक रमन चतुर्वेद्वी, देवराज, वेद प्रकाश, सपना राजपूत, अमित कुमार, नारायण, रोहिताश, नरेश, राजेन्द्र, विश्वेन्द्र सिंह, कृष्णकांत, खगेन्द्र सिंह, अनिल, कृष्ण कांत रावत, तिलकबीर सिंह, सौदान सिंह ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रकट केन्द्र के लेखाकार रामवीर शर्मा द्वारा किया गया।












