देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(अनिल कुमार)। भाई-बहनों के पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन पर्व पर बछगांव के यदुवीर सिंह ने बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं अभियान के अन्तर्गत गांव में गरीब परिवारों की 30 बेटियों को गोद लेकर शिक्षा ग्रहण कराने का संकल्प लिया है। इससें समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया है।
कस्बा के गांव बछगांव के रक्षाबंधन पर्व पर बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं अभियान के अन्तर्गत गांव की गरीब परिवारों की 30 बेटियों को निःशुल्क शिक्षा ग्रहण कराने का संकल्प गांव के ही यदुवीर सिंह ने लिया है। इसे लेकर गांव की 30 बेटियों का नवल सिंह इण्टर काॅलेज में प्रवेश दिलाया है। इन छात्राओं को ड्रेस, बैग, जूता व मौजे और स्कूल की फीस अपने निजी खर्चे से जमा की। यदुवीर सिंह ने गांव की 30 बेटियों को निःशुल्क शिक्षा ग्रहण करने का तोफहा दिया। सहकारी समिति बछगांव के अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ने कहा कि गांव की गरीब परिवारों 30 बेटियों को निःशुल्क दिलाकर समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया है। ऐसे अभियान के माध्यम से समाज को दिशा मिलेगी। अभियान के दौरान रचना, शिवानी, रोशनी, प्रियंका, शिवाकुमारी, पूजा, राधा, पिंकी, मधु, निशा, तनु, सोनिया, शिवानी कुमारी, गजल, पूनम, मोहिनी, खुशी, अंजलि आदि बेटियों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर गुड्डू सिंह, लक्ष्मण सिंह, प्रबंधक महीपाल सिंह, बल्देव कुन्तल आदि उपस्थित थे।













Related Items
UP में मिशन शक्ति के तीसरे चरण का आगाज, 1.55 लाख बेटियों के खातों में भेजे गए 30.12 करोड़
एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2021: बेटियों ने देश को दिलाए 4 स्वर्ण सहित कुल 7 पदक
देश की बेटियों ने हर क्षेत्र में पहचान बनाई : प्रधानमंत्री मोदी