देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(सतपाल) । एसएसपी बबलू कुमार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टरों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। इस बदलाव के बाद कानून व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई गई है।उपनिरीक्षक भीम सिंह जावाला केजेएस से एसएसआई थाना हाईवे, उप निरीक्षक अमरपाल केजेएस से चौकी प्रभारी कस्बा राया, उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह चौकी जैंत थाना वृंदावन से चौकी प्रभारी सिविल लाइन सदर बाजार, उप निरीक्षक राजेश्वर सिंह प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से चौकी प्रभारी सिविल लाइन निरस्त कर केजेएस भेजा गया है। उपनिरीक्षक कल्याण सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी कस्बा नौहझील, उपनिरीक्षक वेदपाल सिंह पुलिस लाइन से केजेएस, उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह पुलिस लाइन से थाना सुरीर, उपनिरीक्षक अजीत कुमार पुलिस लाइन से थाना महावन, उपनिरीक्षक सुंदर लाल को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी बांगाली घाट थाना सदरबाजार भेजा गया है। वहीं उपनिरीक्षक राजीव कुमार चौकी प्रभारी जैंत को थाना शेरगढ़ बनाया गया है। उपनिरीक्षक अवधेश कुमार एसएसआई वृंदावन को चौकी प्रभारी जैंत, उपनिरीक्षक छत्रपाल सिंह चौकी प्रभारी बंगाली घाट कोतवाली को चौकी प्रभारी हसनपुर थाना नौहझील, उप निरीक्षक कमलेश सिंह चौकी प्रभारी कस्बा राया को केजेएस, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार थाना नौहझील को चौकी प्रभारी परखम थाना फरह, उप निरीक्षक बिजय बहादुर एसएसआई थाना सदर बाजार को चौकी प्रभारी मसानी बनाया गया है।
निरीक्षक चतर सिंह प्रभारी डीसीआर को अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक क्राइम एवं प्रशासन नौहझील, निरीक्षक उपासना यादव को अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक क्राइम एंव प्रशासन कोतवाली, निरीक्षक रमेशचंद शर्मा को प्रभारी यमुना प्रदूषण सेल को अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक क्राइम एवं प्रशासन छाता, निरीक्षक हरेंद्र पाल सिंह को पुलिस लाइन से अपराध शाखा विवेचना भेजा गया है। निरीक्षक सतीशचंद यादव को प्रभारी समन सेल से हटा दिया गया है। निरीक्षक प्रमोद पंवार को प्रभारी निरीक्षक छाता से प्रभारी डीसीआरबी एवं एसजेपीयू बनाया गया है। निरीक्षक आजाद पाल थाना फरह प्रशिक्षण से वापस कर अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक वृंदावन बनाया गया है।













Related Items
मणिपुर : पुलिस कांस्टेबल ने कहासुनी के बाद सब इंस्पेक्टर को मारी गोली, मौत
व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम, एसएसपी
आपूर्ति इंस्पेक्टर ने राशन के चावल से भरा ऑटो पकड़ा