देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(केके पाठक)। नवचेतन एक आवाह्न संस्था ने उद्देश्य की ओर अग्रसर होते हुए नवचेतन एक आवाह्न संस्था का गठन समाज के उन बच्चों को शिक्षित करने के लिए हुआ था जो किसी कारणवश आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते हैं। संस्था पिछले काफी दिनों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही है। इसी कड़ी में एक कदम बढ़ाते हुए नवचेतन एक आवाह्न संस्था ने ऐसे बच्चों को पढ़ाने के उद्देश्य से एक छोटी सी पहल के रूप में विद्यालय का संचालन शुरू किया। जहां शाम के समय संस्था के सदस्यों के द्वारा इन बच्चों को पढ़ाया जाएगा।सभी लोगों ने संस्था के इस कार्य की सराहना की व जरुरी मदद के लिए आसपास के लोगों ने सहयोग किया आश्वासन भी दिया। इस मौके पर संस्थापक अरविंदम चतुर्वेदी, महासचिव संदीप कुलश्रेष्ठ कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा सचिव प्रियंका शर्मा, माला दुवे, दीपाली व अन्य सदस्य मौजूद रहे।













Related Items
क्यों शांति की संस्था को एक युद्धवादी खून से सना सुपरपावर बंधक बनाए रखे?
पत्रिका का विमोचन करते सभा के पदाधिकारी
रालोद की किसान बचाओ महापंचायत में जुटे पदाधिकारी