देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। रविवार को दोपहर दो बजे श्री माथुर चतुर्वेद समाजवाडी पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन संयुक्त रूप से श्री चतुर्वेदी रामलीला महासभा रजि व श्री माथुर चतुर्वेद परिषद रजि के द्वारा किया गया। श्री चतुर्वेदी रामलीला महासभा के अध्यक्ष बैजनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रामलीला का आयोजन 27 सितंबर से पांच अक्टूबर तक किया जाना है और जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इस संपूर्ण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माथुर चतुर्वेद परिषद के मुख्य संरक्षक एवं अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महेश जी पाठक हैं और इस संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के द्वारा किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के संयोजक श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी एडवोकेट हैं। कार्यक्रम के संयोजक राकेश तिवारी ने बताया कि 22 सितंबर को ध्वजा पुजन व भूमि पूजन के साथ रामलीला की शुरुआत होगी और 27 सितंबर को श्री राम जन्मोत्सव की लीला, 28 सितंबर को विश्वामित्र आगमन एवं फुलवारी, 29 सितंबर को धनुष यज्ञ,लक्ष्मण परशुराम संवाद, 30 सितंबर को कोप भवन एवं राम वनगमन लीला और एक अक्टूबर को निषाद मिलन, राम केवट संवाद दशरथ मरण एवं भरत मनावर, दो अक्टूबर को जयंत लीला सीता हरण, बाली वध, तीन अक्टूबर को सीता खोज, लंका दहन और चार अक्टूबर को अंगद रावण संवाद, कुंभकरण मेघनाथ वध व पांच अक्टूबर को रावण वध, भरत मिलाप एवं राजतिलक की लीला होगी। इस बार इस लीला में लगभग 1000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है और सभी लोग अपने मित्रों सहित व्यवस्थित बैठे बच्चों के लिए और भी आकर्षक लगाए जाएंगे। इस कार्यक्रम के प्रेरणा श्रोत स्व श्री राजेन्द्र प्रसाद चतुर्वेदी (राज्जो बाबुजी) हैं। नित्य प्रति रामलीला के साथ साथ और भी आकर्षण के केंद्र रहेंगे। प्रेस वार्ता में उपस्थित श्री चतुर्वेदी रामलीला महासभा के महामंत्री कमल चतुर्वेदी ने बताया कि रामलीला में लगभग 40 कलाकार अपना योगदान देंगे और भव्य तरीके से इसका मंचन किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में श्री चतुर्वेदी रामलीला महासभा के उपाध्यक्ष मथुरा नाथ जी (श्यामसुंदर व्यास), परिषद के उपाध्यक्ष संजय चतुर्वेदी एल्पाइन, परिषद के मंत्री नीरज चतुर्वेदी, अनुज पाठक, संजीव चतुर्वेदी एड,गोपाल चतुर्वेदी अमित चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।













Related Items
श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर ठाकुर जी ने धरा श्री राम का स्वरूप
प्रभु श्री राम लला की हुई प्राण प्रतिष्ठा भक्तों ने दी बधाइयां
श्री रामलीला सभा के तत्वाधान में हुआ अखंड संकीर्तन