BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जन्मभूमि के आसपास चला अतिक्रण हटाओ अभियान

जन्मभूमि के आसपास चला अतिक्रण हटाओ अभियानमथुरा(पवन शर्मा)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी के मद्देनजर जन्मभूमि के आसपास अतिक्रण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन इस अभियान में निगम का पीला पंजा रसूखदारों के रौब के आगे अटक अटक के आगे बढ़ रहा है। 
सोमवार को नगर निगम द्वारा थाना गोविंद नगर से जन्मभूमि के वीआईपी गेट तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस में अवैध निर्माणों को सख्ती से धवस्त किया गया। लेकिन पीले पंजी के रफ्तार कमजोर लोगों के निर्माणों पर कुछ ज्यादा ही तेज रही। इस दौरान होटल मैंनशन एण्ड रेस्टोरेंट के आगे के हिस्से को भी तोड़ा गया है।  नगम  की जेसीबी जैसे ही होटल मैंशन पर तोडफोड़ शुरू की तभी होटल के मैनेजर ने किसी प्रभावशाली व्यक्ति को फोन लगाया और निगम के अधिकारियों से बात कराई, इसके बाद निगम की जेसीबी आगे बढ़ गई। वहीं रास्ते में एक जनरेटर भी रोड पर रखा हुआ था लेकिन उसे नहीं हटाया गया। जब मीडिया ने इस बारे में पूछा तो अधिकारियों ने बताया कि जनरेट के स्वामी को नोटिस दे दिया गया है वह खुद ही जनरेटर को हटा लेगा। 
स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले तीन साल में कई बार यहां अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया लेकिन हर बार इन स्थाई अतिक्रमणों को बिना छूए ही पीलापंजा आगे बढ़ जाता था।  

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More