BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

स्थाई समिति ने किया श्री कृष्ण जन्मभूमि का निरीक्षण

मथुरा। भारत सरकार द्वारा बनाई गई स्थाई समिति के द्वारा शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्मभूमि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार, आईजी नवीन अरोड़ा, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, एसएसपी डा.गौरव ग्रोवर भी साथ में मौजूद रहे। एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद अधीनस्थों को और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए। स्थाई समिति टीम अयोध्या, काशी और मथुरा में लगातार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निरीक्षण कर रही है।


मीडिया से बात करते हुए एडीजी सुरक्षा ने कहा कि स्थाई समिति जो भारत सरकार द्वारा बनाई गई है, भारत सरकार के आदेश से टीम नियमित रूप से अयोध्या, मथुरा, काशी का भ्रमण कर रही है।

अयोध्या में बहुत सारी चीजें हैं जो हो रही है और हो गई है, उसी कड़ी में स्थाई समिति की टीम श्री कृष्ण जन्मभूमि आई है, और निरीक्षण का किया गया है, पूरा स्टेट लेवल का प्रशासन यहां पर मौजूद है,जन्मभूमि की सुरक्षा व्यवस्था बहुत अच्छी पाई गई है, और जो अपेक्षाएं हमारी हैं, उसको लेकर हम लोग बैठक करेंगे और सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जाएगा।

सिक्योरिटी के जोश उपकरण सर्विलेंस है या और कुछ है, वह संतोषजनक पाया गया है, कुछ कमियां पाई गई हैं उनको दूर किया जाएगा।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More