BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

श्री कृष्ण-जन्मभूमि पर प्रसिद्ध लट्ठमार होली

मथुरा। ब्रज में होली के भव्य आयोजनांे की शुरूआत हो गई है। कल श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर मथुरा में सांस्कृतिक होली के रंग बिखरेंगे। आज नंदगांव में लठामार होली का आयोजन नंदचैक पर होगा। बरसाना मंे होने वाली लठामार होली के अगले दिन बरसाना के हुरियारे नंदगांव मंे होली खेलने जाते हैं। यहां नंदभावन के नंदचैक पर होली का आयोजन होता है।  


  विश्व भर में प्रसद्धि श्री कृष्ण-जन्मस्थान की लठामार होली का आयोजन गुरुवार को धूमधाम से होगा। इस दिन रंगभरनी एकादशी है और इसी दिन परंपरागत रंगारंग लठामार होली का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम को भव्यता व व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु श्रीकृष्ण-जन्मस्थान सेवा-संस्थान एवं जय श्रीकृष्ण लठामार होली समिति के पदाधिकारियों द्वारा सभी व्यवस्थाऐं सुनिश्चघ्ति की जा रही हैं।

श्रीकृष्ण-जन्मभूमि के सचिव कपिल शर्मा एवं सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि तीन लोक में न्यारी भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर परंपरागत रूप से आयोजित रंगारंग लठामार होली की तैयारियां लगभग अन्तिम चरण में हैं। देवों के देव देवाधिदेव महादेव के लिए भी दुर्लभ श्रीकृष्ण-जन्मभूमि की इस अलौकिक होली के लिए ढाल, बारहसिंगा, ढोल, नगाड़े, रंग-पुत कर तैयार कराये जा रहे हैं। तेल में भीगी हुरियारिनों की लाठियां भी प्रिया-प्रियतम की अलौकिक होली के लिए तैयार हो रही हैं।


कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए श्रीकृष्ण-जन्मस्थान सेवा-संस्थान के संयुक्त मुख्य अधिशाषी राजीव श्रीवास्तव, विजय बहादुर सिंह, भगवान स्वरूप वर्मा, नारायन राय, अनुराग पाठक तथा जयश्रीकृष्ण लठामार होली समिति के किशोर भरतिया, नंदकिशोर अग्रवाल, अनिलभाई, महेशचंद प्रेसवाले, कन्हैयालाल रंगवाले एवं राजीव गुप्ता आदि जुटे हुऐ हैं।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More