देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(सतपाल सिंह)। ब्रज के सभी परिक्रमा मार्गों को परिक्रमार्थियों के लिए सुरक्षित बनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने गोवर्धन एवं वृन्दावन में तीर्थयात्रियों की सुरक्षा एवं तनावरहित परिक्रमा के लिए मार्ग पर सीसीटीवी के साथ ही साउन्ड सिस्टम लगाने का निर्णय किया है। तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नागेंद्र प्रताप ने पत्रकारों को बताया कि शुरूआत में सीसीटीवी कैमरे गोवर्धन और वृन्दावन की परिक्रमा में लगाए जाएंगे। बाद में अन्य परिक्रमा मार्गो पर भी लगाए जाएंगे। यह कदम अवांछनीय तत्वों द्वारा समय समय पर तीर्थयात्रियों के साथ लूट जैसी घटना करने तथा महिलाओं के साथ अभद्रता रोकने के लिए उठाया जा रहा है।उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे नियंत्रण कक्ष से जुड़े रहेंगे। इससे अवांछनीय तत्वों को आसानी से जल्दी पकड़ा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कच्ची परिक्रमा को कंकड़ रहित बनाया जाएगा तथा सोलर लाइट सिस्टम का नवीनीकरण किया जाएगा। उन्होंन ने आगे बताया कि निजी वाहन से परिक्रमा करने के लिए मथुरा आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए प्रथम चरण में जुबली पार्क मथुरा में अंडरग्राउड पार्किंग बनाई जाएगी तथा उसके बगल में ही वेण्डर्स के लिए प्लेटफार्म एवं ओपेन एम्फीथियेटर का निमार्ण किया जाएगा।
फोटो-23यूपीएच मथुरा01
चित्र परिचय-गिरिराज तहलहटी स्थिति रमणीय सप्तकोसी परिक्रमा मार्ग। (फाइल फोटो)













Related Items
गोवर्धन की सप्तकोसीय परिक्रमा में बनी अटूट मानव श्रृंखला
गोवर्धन से परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं के ऑटो को ट्रैक्टर ने रौंदा
अयोध्या के 84 कोसी परिक्रमा मार्ग को मिला नेशनल हाईवे का दर्जा