BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बहन की मदत करने पर भाई ने भाई को पीटा

बहन की मदत करने पर भाई ने भाई को पीटा वृन्दावन(जहीर आलम)। भाई बहन के रिश्ते का अटूट पर्व रक्षा बंधन पर जहा बहन भाई की कलाई पर राखी बांध कर लम्बी उम्र की कामना करती है। वही भाई अपनी बहन की रक्षा का संकल्प लेता है। लेकिन वृन्दावन कोतवाली इलाके में एक ऐसा कलयुगी भाई भी है। जिसे अपनी ही बहन की मदत करने वाला दुश्मन दिखाई देता है। नफरत ऐसी की बहन का साथ देने वाले दूसरे भाई को ही मारपीट कर घायल कर दिया। इतना ही नही नशे में धुत आरोपी भाई ने पथराव कर अपने छोटे भाई सहित मां और बहन को घायल कर दिया। घटना के संबंध में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
 जानकारी के अनुसार किशोर पुरा गौतम पाड़ा की धोबी गली निवासी कमल पुत्र रज्जो बीती रात बटाला आश्रम के समीप अपनी बहन रंजना के घर पर था । जहां पर मां श्रीमती देवी भी मौजूद थी। आरोपी भाई सोनू पुत्र रज्जो को अपनी ही बहन रंजना के साथ रिश्ता रखना और उसकी मदद करना सोनू को पसंद नहीं था लेकिन कमल अपनी बहन के साथ भाई बहन का रिश्ता निभाने में कहीं भी पीछे नहीं रहा । पीड़ित कमल के अनुसार इसी बात से नाराज सोनू ने बीती रात 10 बजे बहन के घर पर जाकर जमकर तांडव किया। आरोपी   सोनू ने नशे में धुत होकर पथराव कर दिया । हमले में  कमल बुरी तरह लहूलुहान हो गया। आरोपी ने कमल के साथ जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं  मां श्रीमती देवी एवं बहन रंजना को भी नहीं बख्शा उन्हें भी घायल कर दिया। घटना में मां के हाथ व बहन के सर में चोट बतायी गई है। घटना के बाद आज पीड़ित थाने पहुंचे जहां पुलिस ने उन्हें बिहारी जी पुलिस चौकी के लिए रवाना कर दिया। अब देखना होगा पुलिस इस मामले में क्या कार्यवाही कर पाती है। खबर लिखे जाने तक मामले में कोई कार्यवाही नही हो सकी.

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More