BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सांसद, ऊर्जा मंत्री, महापौर व जिला प्रशासन जनोपयोगी कार्यों पर ध्यान दें

बाँकेबिहारी माहेश्वरमथुरा(केके पाठक) ।  पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मभूमि स्मारक समिति संरक्षक व पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बाँके बिहारी माहेश्वरी ने कहा कि मथुरा में विकास कार्यों हेतु केन्द्र व प्रदेश की सरकारों से करोड़ों की धनराशि आ रही है, किन्तु कहीं दिखाई नहीं पड़ रहा कि कहाँ क्या कार्य हुए हैं? उन्हें सूत्रों से जानकारी मिली है कि जिला प्रशासन व बृज तीर्थ विकास ट्रस्ट ने स्थानीय जुबली पार्क में मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने का प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया है जो अव्यवहारिक और औचित्यहीन है। उन्होंने कहा कि जुबली पार्क जैसा स्थल नगर में अन्यत्र कहीं नहीं, ये नगर के मध्य है, जिसके सामने महिला चिकित्सालय, सरस्वती शिशु मंदिर, स्वतन्त्रता संग्राम सैनानी भवन व आस-पास पुरातत्व संग्रहालय, भगत सिंह पार्क, जिला सहकारी बैंक, विकास बाजार आदि सार्वजनिक स्थल हैं। प्रत्येक मंगलवार को यहाँ हाट लगती है जिससे हजारों-हजारों क्रेता-विक्रेताओं का भविष्य जुड़ा है। विचारणीय है कि जुबली पार्क में सभी राजनैतिक दलों की आम सभाऐं व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन होते हैं। यदि यहाँ मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाया गया तो अवांछनीय तत्व निश्चित सक्रिय होंगे, जो मातृ-शक्ति व शिशुओं की सुरक्षा की दृष्टि के विपरीत होगा। अस्तु स्थानीय जिला प्रशासन अपने प्रस्ताव पर पुर्नविचार करे। नगर में पार्किंग स्थल बनने चाहिए, किन्तु उनके स्थान यथा सेठ बी.एन.पोद्दार स्कूल के निकट, श्रीजी बाबा आश्रम भूतेश्वर के सामने, श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आस-पास आदि ऐसे स्थानों पर हों जहाँ से जन-जीवन प्रभावित न हो व सुरक्षा की दृष्टि से सटीक हों। उन्होंने सांसद हेमा मालिनी, ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा व महापौर डॉ. मुकेश आर्य बन्धु से भी अनुरोध किया है कि वे जन-अपेक्षाओं के विपरीत कोई कार्य न होने दें व अपनी सतर्कता बनाए रख कर पहले बृज चौरासी कोसीय परिक्रमा, मथुरा-वृन्दावन, गोवर्धन, बरसाना के परिक्रमा मार्गों को दुरुस्त करायें, टिन शेड,  रैन बसेरों, जल संसाधनों आदि कार्यों को समय पूर्व पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, जिससे बृजवासी व पर्यटक यात्रीगणों को उक्त सुविधाओं से राहत को अनुभव हो सके।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More