देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(केके पाठक)। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित राधापुरम स्टेट चौराहा पर अंडरपास की मांग को लेकर सांसद हेमा मालिनी को स्थानीय लोगों ने ज्ञापन दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर जन्म भूमि लिंक रोड़ चौराहा के बार्इं ओर गणेशरा रोड स्थित विभिन्न कॉलोनियों में करीब 50 हजार लोग रहते हैं। कई बार इस समस्या के समाधान के लिए ज्ञापन भी दिये जा चुके हैं। अब एनएच टू को सिक्स लेन करने के साथ ही आवश्यक जगहों पर फ्लाईओवर और अंडर पास बनाये जा रहे हैं, इस दौरान भी यहां किसी अंडपास का प्रस्ताव नहीं है। लिंक रोड़ पर अंडर पास की मांग को लेकर स्थानीय पार्षद श्यामवती पचौरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग सांसद हेमा मालिनी से मिलने पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। श्यामवती पचौरी ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि जाने के लिए यह एकमात्र रास्ता है फिर भी इस चौराहे का नाम अंडर पास बनाये जाने वाली सूची में शामिल नहीं किया गया है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि को जोड़ने वाले इस चौराहे पर अंडरपास बनाया जाना जरूरी है। गणेशरा, केशोपुरा, मनोहरपुरा, हनुमानवाटिका, गांव भोला, वोष्णो बिहार, कृष्ण बिहार, रोध श्याम कॉलोनी, पुलिस कॉलोनी, रामनगर, गणेश धाम, केशव कुंज, बालाजीधाम, वंशीधाम, महेंद्र नगर, निधिवन हाइट्स, निधिवन सिटी, श्रीधाम अपार्टमेंट्स, अशोका हाइट्स, राधापुरम, राधापुरम स्टेट्स, भोलाधाम, स्टेडियम रोड आदि की आबादी इस मार्ग का प्रयोग करती है।
यहीं गनेशरा में ग्रेस कान्वेंट स्कूल है। स्कूल में करीब 1800 छात्र-छात्राएं हैं। इन्हें लाने लेजाने के लिए बसों का प्रयोग किया जाता है। इस चौराहे पर भीड़भाड़ रहती है।













Related Items
NHM कर्मचारियों के वेतन पर संसद में घमासान : सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने सरकार के जवाब पर उठाए सवाल
पंजाब: सांसद सुखजिंदर रंधावा के बेटे को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार
बर्थडे स्पेशल : ईशा देओल ने हेमा मालिनी के साथ शेयर की खास तस्वीर