BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बीमारी से तंग वृद्धा ने आत्महत्या की

 
सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिसमथुरा(सतपाल सिंह)। वृंदावन के पानीघाट क्षेत्र निवासी एक वृद्धा ने बीमारी से तंग आकर केरोसिन छिड़क कर आत्मदाह कर लिया। वृद्धा अपनी बेटी के साथ कई वर्ष से वृंदावन में रह रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मूल रूप से पश्चिम बंगाल निवासी विशाखा (87) लगभग 15 वर्ष से अपनी बेटी गीता के साथ उसके पानीघाट स्थित मकान में रह रही थीं। शुक्रवार दोपहर गीता किसी काम से घर से बाजार गई थी, तभी विशाखा ने खुद को आग लगा ली। 
पड़ोसियों ने धुआं उठता देखा तो घटनास्थल पर पहुंच गए तो मंजर देख सहम गए। लोगों ने वृंदावन पुलिस और दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंची गीता ने दरवाजा खोला तो कमरे में उसकी मां विशाखा मृत पड़ी थी। जानकारी होने पर मृतका की बेटी भी आ गई। गीता के अनुसार उसकी मां कई वर्ष से सांस की बीमारी से तंग थी। गीता ने बताया कि उसक भाई दिलीप कोलकाता से चल दिया है। उसके आने के बाद अंतिम संस्कार होगा।
 
 
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More