BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

वाजपेयी एवं गोपालदास नीरज को कविताओं के माध्यम से दी श्रद्धांजली

संस्कार भारती के कार्यक्रम में दी पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी एवं महाकवि नीरज को श्रद्धांजलि देते कविगण।
 
मथुरा(सतपाल सिंह)। संस्कार भारती (मथुरा महानगर) द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतरत्न स्व.अटल बिहारी बाजपेई की पुण्य स्मृति में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन मंगलवार को सर्वेश्वरी सदन मथुरा में किया गया । वाजपेई एवं पद्मश्री स्व. गोपालदास नीरज को स्मरण करते हुये कवियों ने अपने काव्य पुष्प अर्पित किये ।
संस्थाध्यक्ष पं. गजेन्द्र शर्मा एवं जिला संयोजक घनश्याम हरयाना, चंद्र शेखर शर्मा, नेत्रपाल गौतम ने दोनो महान विभूतियों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का प्रारम्भ  किया गया। डॉ रमाशंकर पाण्डेय द्वारा वाजपेई औ? गीतकार गोपालदास नीरज से जुड़े कई संस्मरण सुनायें। उन्होने कहा कि  भारती की आरती अटल जी उतारते थे, आरती अटलजी की जनता उतारती, प्यासे जन जन के अधर रहेंगे ,गीतों की दुनियाँ में नीरज अमर रहेंगे, अमर रहेंगे आदि गीतो से श्रोताओं भावविभोर कर दिया ।
कवि रवीन्द्र रसिक ने बदल गया है मौसम कितना एक तुम्हारे जाने से, गीत पढा । कवियित्री प्रिया शर्मा ने कभी फुटपाथ पे रहते, कभी पैदल ही चलते हैं, वो अटल रुप में सबके दिल में रहते हैं, कविता द्वारा श्रद्धाँजलि अर्पित की । कवियित्री भारती शर्मा ने ह्यरहा अमर इतिहास जिन्होंने ऐसे अटल दुलारे थे कविता पढ़ी। कवि तेजवीर सिंग तेज सुखदेव चतुवेर्दी, गोपाल गोप, कुसुम लता कुसुम,  कवि संतोष कुमार सिंह, रितेश गौतम आदि ने अपनी कविताओं की काव्यांजलि दी । अंत में कवि हरिबाबू ओम द्वारा जब तक सूरज चाँद रहेगा अटल तुम्हारा नाम रहेगा कविता पढ़कर कार्यक्रम को पूर्ण किया
कार्यक्रम का संचालन कर रहे अनुपम गौतम एडवोकेट ने पूर्व प्रधानमंत्री की जीवंतता पर कविता पढ़ी। महामंत्री मनोज शर्मा कोषाध्यक्ष शेलेन्द्र गोयल, राजीव अग्रवाल, सपना खण्डेलवाल, भरत खण्डेलवाल, संजय पण्डित भवानी शंकर गौतम अनुराग पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
 
 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More