BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा के अखाड़ों की गतिविधियों पर पुलिस की टेढी नजर

मथुरा के अखाड़ों की गतिविधियों पर पुलिस की टेढी नजरमथुरा(ब्यूरो)। मथुरा के अखाड़ों में कुश्ती के अलावा भी बहुत कुछ हो रहा है। अखाड़ों की संदिग्ध गतिविधियां किसी से छुपी नहीं रही हैं। जमीनों पर कब्जे, भाड़े पर मारपीट, मकान, प्लाटों पर कब्जा कराने के लिए अखाड़ों के पहलवान पैसे पर काम करते रहे हैं। पुलिस तक मामले पहुंचे लेकिन सब रफादफा कर दिये जाते थे। 

भूतेश्वर पर हुए झगड़े में भी देवेंद्र पहलवान को पुलिस ने गिरफ्त में लिया था। भूतेश्वर से उसे कोतवाली ले जाया गया था। जैसे ही देवेंद्र के गुर्गों को यह बात पता चली कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ ने कोतवाली को घेर लिया। पुलिस को हालात सम्हालने में कडी मशक्कत करनी पड़ी। कई थानों का फोर्स बुलाना पड़ा था और आलाधिकारियों को दबाव में देवेंद्र पहलवान को छोड़ना भी पड़ा था। इसके बाद देवेंद्र पहलवान के हौंसले बुलंद होते चले गये। 

पुलिस का मानना है कि जिस प्रकार से यूपी केसरी देवेंद्र पहलवान ने अपने अखाड़ों के पहलवानों को सिहोरा में बुला कर हमला कराया है उससे यही साबित हो रहा है कि अखाड़ों में पहलवानी कम गुडगर्दी ज्यादा हो रही है। पिछले दिनों सिहोरा में पूर्व प्रधान के बेटे पर जानलेवा हमला हुआ था। पुलिस के सामने अखाड़ों से आकर पहलवानों ने गोलियां चलार्इं थीं। इस घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया   है। मुख्य आरोपी देवेंद्र पहलवान पुलिस के निशाने पर है। उस पर और उसके गुर्गों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है। देवेंद्र पहलवान के पुराने मामले भी खंगाले जा रहे हैं। गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। अखाड़ों में रह रहे तमाम युवा संदग्धि हैं। पुलिस इस एंगिल से भी जांच कर रही है। सुरेंद्र सहित छह ग्रामीण पहलवानों के हमले में घायल हुए थे। कार्यवाहक थाना प्रभारी अनुराग दीक्षित ने बताया कि देवेंद्र पहलवान के खिलाफ जनपद और अन्य जनपदों में दर्ज मुकदमे खंगाले जा रहे हैं। अभी तक आठ मुकदमे जानकारी में आये हैं।  

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More