BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

व्यवसायी की गोली मारने के मामले में एसएसपी से मिला व्यापार प्रकोष्ठ

एसएसपी बबलू कुमार से मुलाकात करते व्यापारीगण मथुरा(केके पाठक)। गिलट व्यवसायी कुश निधि को बीतीरात बदमाशों द्वारा गोली मार कर घायल कर देने के संबंध में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने एसएसपी बबलू कुमार से मुलाकात करके दोषी बदमाशों को पकडऩे की मांग की है। 
गौरतलब है कि बीती रात गिलेट व्यवसायी कुश निधि अग्रवाल निवासी गुरुनानक नगर पर दुकान से घर लौटते समय बदमाशों ने गोली मार दी थी। गोली व्यवसायी के पेट में लगी थी। व्यापारी की हालत नाजुक बनी हुई है और उपचार चल रहा है। 
गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हेमन्त गोयल खंदौली के नेतृत्व में प्रकोष्ठ और गिलेट व्यवसायी समिति के २०० व्यापारी ओर पदाधिकारी एसएसपी बबलू कुमार से मिलने पुलिस ऑफिस पहुंचे। गोयल ने व्यापारी पर हुए हमले का ४८ घण्टे में खुलासा करने की मांग एसएसपी से की है। एसएसपी बबलू कुमार ने भी घटना को ४८ घण्टे के अंदर खोलने का भरोसा व्यापारियों को दिलाया है। साथ ही व्यापारियों ने शहर में व्यापारियों की सुरक्षा के लिए प्रतिदिन बाजारों में गश्त कराने और मुख्य बाजारों में व्यापारियों की सुरक्षा के लिए जगह-जगह पॉइंट बनाने के निर्देश तत्काल दिये। व्यापारी भाजपा नेता गोयल ने कहा कि हमारी सरकार है और हमारी सरकार में व्यापारी असुरिक्षत रहेगा, हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। तत्काल घटना का वर्क आउट होगा। दोषी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। एसएसपी ने व्यापारियों को विश्वास दिलाया कि अब ऐसी घटना की पुनर्रावत्ति न हो इसके लिए हर संभव प्रयास किए जायेंगे। एसएसपी से मुलाकात करने वालों में शशि भानू गर्ग, हरीश गर्ग, रजत गोयल, चिराग अग्रवाल, सौरव विसावर, रामकुमार गोला, योगेश अग्रवाल, आशीष गर्ग, प्रदीप चौधरी, कान्हा, विनय अग्रवाल, मनीष विसावर, दुर्गेश अग्रवाल आदि थे। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More