BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

 

15000 के इनामी बदमाश दीनू की गिरफ्तारी की जानकारी देते सीओ छाता कालीरमन। मथुरा(केके पाठक)। बरसाना पुलिस ने कुख्यात अपराधी जमेशद के साथी और  15000 के इनामी अपराधी दीनू को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका एक साथ पुलिस को चकमा देकर भाग जाने में सफल रहा। 

 वर्ष 2015 में दीनू पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ था। तभी पुलिस को दीनू की तलाश थी लेकिन वह पुलिस को चकमा दे रहा था। इस बीच हाजिर नहीं होने पर न्यायालय से कुर्की के आदेश भी जारी हो गये थे। लगातार फरारी काट रहे दीनू पर मथुरा पुलिस ने 15000 रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। बरसाना थाने में दीनू पर वर्ष 2015 से अब तक  एर्म्स एक्ट सहित चार मुकदमा दर्ज हो चुके थे। इस बीच दीनू लगातार अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था। सीओ छाता कालीरमन ने बताया कि फरार चल रहे आरोपयिों की धपकड़ के लिये चलाए जा रहे अभियान के तहत बरसाना पुलिस ने दीनू पुत्र याकूब निवासी हाथिया थान बरसाना को गोवर्धन बरसाना  रोड स्थित हाथिया चौराहा से रात्रि करीब ढ़ाई बजे प्रभारी निरीक्षक थाना बरसाना सुनील कुमार तौमर ने गस्त के दौरान गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 315 वोर का तमंचा और कारतूस भी बरामद किये हैं। दीनू कुख्यात अपराधी जमशेद उर्फ कंजा का साथी है। जमशेद इस समय जेल में है। दीनू कुर्की के बाद भी फरार चल रहा था। हालांकि इस दौरान दीनू का एक साथी खुर्शीद भागने में सफल रहा।  

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More