BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचने में पलीता लगा रहे कर्मचारी

आय प्रमाण पत्र नही , पेंशन का फॉर्म नही होगा जमा

वृन्दावन(जहीर आलम)।  मथुरा-वृंदावन नगर निगम के वृंदावन जोन कार्यालय में सोमवार को समाज कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा कैंप लगा कर विभिन्न योजनाओं के फार्म भरवाये। केम्प में वृद्धा वस्था पेंशन, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन के अलावा आयुष्मान भारत के अंतर्गत एससी एसटी के लोगों के लिए 5 लाख तक का बीमा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भवन निर्माण के लिए फार्म भरवाए गये। नगर की जनता की सुविधा के लिए लगाए गए इस कैंप में लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों की जरा सी लापरवाही की वजह से दूर दराज से आए महिला एवं पुरुषों को बिना फॉर्म भरे ही वापस जाना पड़ा। दरअसल कैंप लगाने से पूर्व विभिन्न पेंशन व योजनाओ के लिए जरूरी कागजात के बारे में लोगों को ना ही पार्षदों द्वारा बताया गया और ना ही अधिकारियों द्वारा। गोरा नगर से प्रधान मंत्री आवास के तहत फॉर्म भरने आए आशु शर्मा को 2 घंटे नगर निगम कार्यालय में रुकने के बाद बताया गया कि फॉर्म ऑनलाइन भरा जाएगा।   वही विधवा पेंशन एवं वृद्धा पेंशन के लिए आय प्रमाण पत्र को जरूरी बताकर फॉर्म ले रहे कर्मचारी ने आय प्रमाण पत्र के बिना कई महिलाओं को बिना फॉर्म लिए ही वापस लौटा दिया। नगर की छीपी गली निवासी वृद्ध महिला कृष्णा शर्मा ने बताया कि वह यहां विधवा पेंशन का फॉर्म जमा करने के लिए आई थी। लेकिन अब अधिकारी आय प्रमाण पत्र मांग रहे हैं। जो मेरे पास नहीं है अगर अधिकारी मुझे पहले बताते तो मैं बनवा कर लाती। मजबूरी में मुझे घर लौटना पड़ रहा है। वही बिना आय प्रमाण पत्र के फार्म जमा न करने की खबर जब कर अधीक्षक आशुतोष गुप्ता को लगी। तो उन्होंने फार्म जमा कर रहे कर्मचारी से  वजह पूछी तो बताया कि बिना आय प्रमाण पत्र के फ्रॉम  मान्य नही होगा रिजेक्ट हो जाएगा। जब कर अधीक्षक ने कर्मचारी से फॉर्म जमा करने को कहा तो  कर्मचारी ने पहले डीपीओ से फोन पर बात करने  को कहा। कर अधीक्षक ने  डीपीओ से बात कर उनसे आय प्रमाण पत्र के लिए आए लोगों को समय देने और फर्म फॉर्म जमा करने की बात कही तब कहीं जाकर लोगों के पेंशन के फॉर्म जमा हो सके। सवाल उठता है कि आखिर ऐसे कैम्प का क्या फायदा जिससे लोगो को सहूलियत की बजाय परेशानी का सामना करना पड़े। क्यों कर्मचारी अपने विवेक से कार्य न कर सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने में बट्टा लगाने से बाज नही आते। नगर निगम कार्यालय में लगे  कैंप के संबंध में  कर अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि जिन लोगो के फॉर्म रह गए है। उनके फॉर्म भी जमा करा दिये जायेंगे। उन्होंने पेन्शन योजनाओ के लिए जरूरी कागजात बनवाने की अपील की। इस अवसर पर चंद्र मौर्या, हबीब अब्बासी के अलावा समाज कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे.

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More