BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

ऋतिक रोशन और अनिल कपूर ने THANKYOUFIGHTER पहल का उत्साह बनाए रखा: पुणे एयर फोर्स स्टेशन पर शूरवीरों को समर्पित किया पत्र!

सिद्धार्थ आनंद की फिल्म फाइटर, जो की एक एरियल एक्शन एक्स्ट्रावगंजा है, वह बस 3 दिन बाद सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म में नजर आएगा अनोखा एरियल एक्शन साथ ही आईएएफ ऑफिसर्स की बहादुरी को भी सलाम किया गया है। इतना ही नहीं फिल्म को लेकर उत्साह को एक अलग स्तर पर लेकर जाते हुए टीम ने ThankYouFighter कैंपेन किया है, जिसमें एक खास मौका मिला एयर वॉरियर्स को अपनी कृतांगनता और आभार व्यक्त करने का। इसके अलावा जैसा की वादा किया गया था, लीड कास्ट मेंबर्स ऋतिक रोशन और अनिल कपूर देश भर से आए संदेशों को लेकर खुद पुणे गए थे, और वहां उन्होंने अपने हाथों से आईएएफ ऑफिसर्स को पुणे एयर फोर्स स्टेशन में इन ThankYouFighter का संदेश दिया।

ThankYouFighter अभियान के माध्यम से देश भर में पत्र एकत्र करते हुए, हमारे देश के हीरो के प्रति आभार व्यक्त करते हुए और भारतीय वायु सेना की भावना का सम्मान करते हुए, ऋतिक रोशन और अनिल कपूर ने एयर फोर्स बेस पर एयर वॉरियर्स के साथ कृतज्ञता का एक पल साझा करते हुए अपना वादा पूरा किया। ThankYouFighter पहल को शानदार प्रतिक्रिया मिली, जिसमें देश भर से 250,000 हाथ से लिखे पत्र और 1 मिलियन ऑनलाइन पत्र जमा हुए।

ThankYouFighter कैंपेन ने एक सुनहरा मौका दिया अपने असली हीरोज यानी भारतीय वायु सेना के वीर जवानों को दिल से थैंक यू नोट के जरिए समर्पण करने का। लोगों को बताया गया की वह अपना थैंक यू नोट छोड़े और अपने देश के वायु सेना के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दें, ये कैंपेन पूरे देश में एक गूंज मचा चुका है।

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के सहयोग से वायाकॉम18 स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, 'फाइटर' सिनेमाई प्रतिभा का प्रतीक है। दिल को रफतर बढ़ा देने वाले एक्शन और देशभक्ति के उत्साह का सहज मिश्रण, यह फिल्म एक अद्वितीय सिनेमाई अनुभव का वादा करती है। एक महाकाव्य यात्रा के लिए खुद को तैयार कर लीजिए क्योंकि 'फाइटर' 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में उड़ान भरेगी और एक ऐसा नजारा पेश करेगी जो सिनेमाई उत्कृष्टता को फिर से परिभाषित करता है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More