BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

देहरादून के DAV कॉलेज तक पहुंचा करोड़ों रुपये के घोटाले का मामला, CBI ने प्राचार्य को भेजा पत्र

देहरादून। सोलर एनर्जी कार्पोरेशन ऑफ इंडिया में कर्मचारी रखने के नाम पर हुए करोड़ों के घोटाले के मामले में अब सीबीआई देहरादून के डीएवी कॉलेज तक पहुंच गई है। सीबीआई डीएवी पीजी कॉलेज के 14 छात्रों की तलाश में है। इस मामले में सीबीआई ने कॉलेज के प्राचार्य को पत्र भेजकर इन छात्रों के दस्तावेज और जानकारी मांगी है। सीबीआई के पत्र से कॉलेज में हड़कंप मचा है।

सूत्रों का कहना है कि सीबीआई जल्द ही जांच के लिए देहरादून आ सकती है। डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके सिंह ने कहा कि मेरे पास सीबीआई का पत्र आया है। जिसमें 14 छात्रों के बारे में जानकारी दी गई है। पूछा गया है कि ये छात्र डीएवी कॉलेज के हैं या नहीं। इसको वेरिफाई करवाया जा रहा है। वेरिफाई होने तक कहा नहीं जा सकता कि ये छात्र डीएवी के ही हैं या नहीं।

माना जा रहा है कि सीबीआई इस मामले में जांच के लिए कॉलेज आ सकती है। इस बात की भी जांच शुरू हो गई है कि ये कालेज के छात्र थे या केवल उनके दस्तावेज फर्जीवाड़े के लिए इस्तेमाल किए गए। इस मामले में सीबीआई ने नोएडा की एक कंपनी, सोलर एनर्जी कार्पोरेशन के अधिकारी और कुछ निजी लोगों के खिलाफ केस किया है। जिसमें इन 14 छात्रों का भी नाम है।

बता दें कि सीबीआई दिल्ली ने 2021 में सोलर एनर्जी कार्पोरेशन ऑफ इंडिया में कांट्रेक्ट पर फर्जी तरीके से कर्मचारी रखने के मामले में एफआईआर दर्ज की थी। जिसमें सामने आया था कि एक निजी कंपनी को 30 से 40 कांट्रेक्ट के कर्मचारी की सप्लाई के बदले एक करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। जबकि ये कर्मचारी केवल कागजों में रखे गए थे।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More