देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृन्दावन(जहीर आलम)। संस्कार भारती के बैनर तले आज परिक्रमा मार्ग स्थित श्री निंबार्क जूनियर हाई स्कूल मैं राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 28 छात्र- छात्राओं के द्वारा विभिन्न प्रकार की राखियां बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में रक्षा सूत्र का महत्व बताते हुए संस्था अध्यक्ष मोहनलाल मोही ने कहा कि वैदिक सनातन संस्कृति में रक्षा सूत्र का विशेष महत्व है। प्रतियोगिता में बनाई गई है राखियां देश की सीमा पर तैनात देश के वीर जवानों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र के रूप में बांधी जाएंगी। राखी बनाओ प्रतियोगिता के संबंध में संस्कार भारती के पदाधिकारी बृज किशोर त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्षासूत्र के कच्चे धागे में बहन का भाई के प्रति स्नेह बना होता है भाई बहन एक दूसरे की रक्षा का संकल्प लेते हैं रक्षा सूत्र में भाई के दीर्घायु की कामना होती है तथा बहन की सुरक्षा का दायित्व भाई का बनता है श्री कृष्ण गोपाल शर्मा ने कहा कि छात्राओं द्वारा बनाई गई राखियां भारत बॉर्डर पर देश की रक्षा में लगे जवानों एवं अधिकारियों की कलाइयों में बांधने हेतु भेजी जाएंगी जिससे उनके प्रति स्नेह परिलक्षित हो। प्रतियोगिता में कृष्णदास प्रथम निहारिका कुशवाहा द्वितीय तथा अक्षय शुक्ला ने तृतीय तथा सौरभ तिवारी ने चतुर्थ व गुंजन सिंह ने पंचम स्थान प्राप्त किया इधर प्रतियोगिता में विजय हुए विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर ब्रजकिशोर त्रिपाठी ,कृष्ण गोपाल शर्मा, अनिल गोस्वामी, केएम अग्रवाल ,मोहनलाल मोही, आनंद प्रकाश द्विवेदी , राहुल पटेल, हरिवंश खंडेलवाल, कोलिन गोस्वामी आदि उपस्थित रहे













Related Items
रक्षाबंधन 2025: 297 वर्षों बाद बन रहा दुर्लभ ग्रह संयोग, भद्रा रहित दिन में राखी बांधना होगा बेहद शुभ
पढ़ाई के साथ अच्छे संस्कार होना बहुत जरूरी है
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव