देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(केके पाठक)। उ.प्र. जर्नलिस्ट एसोसिएशन के दो वार्षिक चुनाव में ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट को लगातार प्रदेश का चौथी बार निर्विरोध प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष पद पर इलाहाबाद के डिप्टीमेयर श्री रतन दीक्षित एवं आगरा के श्री अशोक अग्निहोत्री ताऊ को प्रदेश महामंत्री निर्वाचित किया गया है। कोषाध्यक्ष पद पर चंदौली के संतोष यादव को चुना गया है। श्री उपमन्यु के लगातार चौथी बार प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर ब्रज क्षेत्र के सभी धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक, प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों एवं पत्रकारों ने बधाई दी। श्री उपमन्यु छावनी परिषद के पूर्व वाइस चेयरमैन रहे हैं।
उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चौथी बार निर्वाचित होने पर कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने कहा है कि पत्रकारों का किसी भी स्तर पर उत्पीडऩ नहीं होने दिया जाएगा और पत्रकारों के हितार्थ केन्द्र व प्रांत सरकारों से मूलभूत समस्याओं के निराकरण की शतत पहल होगी। तहसील स्तर पर पत्रकारों को सरकारी मान्यता दिलाने एवं जिलों में पत्रकार कालोनी बनवाने एवं पत्रकारों का बीमा सरकार से कराने की पहल की जाएगी।













Related Items
कोरोना काल में पत्रकारों ने एक चुनौतीपूर्ण माहौल में बेहतरीन भूमिका निभाई हैः अशोक नवरत्न
सडक पर दबंगईः पत्रकारों पर हमला
प्रदेश के कई साहित्यकार और पत्रकारों का होगा सम्मान