BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सडक पर दबंगईः पत्रकारों पर हमला

मथुरा। एनएच टू पर सडक किनारे खडे रहने वाले वाहनों और ट्रकों से अक्सर हादसे हो रहे हैं। सडक किनारे फुटपाथ पर पैदल यात्रियों के चलने के लिए भी जगह नहीं रहती है। ऐसे में वाहन चालकों के साथ पैदल रहगीर भी परेशान रहते हैं। शनिवार को पुलिस इन वाहनों के खिलाफ अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रही थी। इसी बीच मंडी चैराहे पर पुलिस के इस अभियान का विरोध करते हुए कुछ लोग आ गये और पुलिसकर्मियों पर अवैध वसूली के लिए अभियान चलाने का आरोप लगाने लगे। वहीं अतिक्रमण हटाओ अभियान की कवरेज कर हरे पत्रकार दीपक सारस्वत, श्याम सिंह, कालीचरण बिंदल आदि को कवरेज करने से रोक दिया। कुछ ही देर में इन लोगों की संख्या और बढ गई तथा कुछ आटो चालक भी पुलिस के अभियान का विरोध कर रहे लोगों के साथ आ गये। भीड को बढता देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी बैक फुट पर आ गये। अतिरिक्त पुलिस बल के पहुचंने से पहले सडक पर अराजक हो चले इन लोगों ने मीडियाकर्मियों के साथ अभद्रता कर दी और जान से मारने की धमकी तक दे डाली। चैकी प्रभारी कृष्णा नगर धर्मेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि सामने आया है कि कुछ ट्रांसपोटर्स भी इसमें सामिल थे इन्हीं की शह पर दूसरे लोग जुटे और सडक पर उपद्रव किया। इन ट्रांसपोटर्स के ही ट्रक आदि एनएच टू के फुटपाथ पर खडे रहते हैं। कुछ आटो चालक भी इनके समर्थन में आ गये। आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।
पत्रकार दीपक सारस्वत ने आरोपी लोगों के खिलाफ रिपोर्टिंग चैकी कृष्णा नगर में तहरीर दी है। दीपक सारस्वत ने बताया कि ट्रांसपोटर्स ने उनके साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी है। एसएसपी को भी पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है।

मंडी चैराहे पर सजी रहती है अवैध ईंट मंडी
मंडी चैराहे पर अवैर्ध इंट मंडी सजी रहती है। एनएच टू के फुटपाथ को ट्रोला, ट्रक तथा ट्रैक्टर पूरी तरह से घेरे रहते हैं। जब भी कोई इसका विरोध करता है तो मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी है। हद तो तब हो गई जब शनिवार को इन दबंगों ने पुलिसकर्मियों को भी निशाने पर ले लिया और मीडिया कर्मियों के साथ मारपीट कर डाली।

आईजेयू ने की पत्रकारों पर हमले की निंदा    
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन और अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने पत्रकारों पर ट्रांसपोर्टस के हमले की निंदा की है। आईजेयू के प्रदेश सचिव नरेन्द्र भारद्वाज ने कहा है कि एसएसपी से मिल कर दबंग ट्रांसपोटर्स के खिलाफ कडी कार्यवाही मांग यूनियन करेगी। पत्रकारों के हित में हर लडाई लडी जाएगी। वहीं अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश पदाधिकार विजय आर्य ने पत्रकारों पर लगातार हो रहे हमले की निंदा की है। उन्होंने कहाकि उम्मीद है प्रशासन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करेगा।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More